बीकापुर - अयोध्या

फॉर्च्यूनर ने ऑटो को मारी टक्कर, एक की मौत दूसरा गंभीर।

फॉर्च्यूनर ने ऑटो को मारी टक्कर, एक की मौत दूसरा गंभीर।

बीकापुर_अयोध्या।
अयोध्या जिले के प्रयागराज हाईवे पर बीकापुर पूरा कलंदर थाना क्षेत्र के सीमा पर स्थित तमसा नदी के पुल के पास मंगलवार शाम करीब 3 बजे अयोध्या की ओर से आ रही तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर गाड़ी ने अनियंत्रित होकर अयोध्या जा रही सवारी टेंपो को जोरदार टक्कर मार दिया। टक्कर लगने के बाद टेंपो पूरी तरह क्षतिग्रस्त होकर हाईवे पर पलट गया। और टेंपो के परखच्चे उड़ गए। जबकि फॉर्च्यूनर का भी अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। बताया गया कि टेंपो में चालक सहित दो लोग सवार थे। जो बुरी तरह घायल होकर मरणासन्न हो गए थे। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। तथा हादसे का शिकार हुए चालक और सवारी को टोल प्लाजा पर मौजूद एंबुलेंस को बुलाकर जिला अस्पताल भेजा गया। बताया गया कि जिला अस्पताल में एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर है।

घटनास्थल पर पूरा कलंदर थाना क्षेत्र की  पुलिस भी मौके पर पहुंची। फॉर्च्यूनर को पुलिस ने कब्जे में ले लिया। फॉर्च्यूनर चालक को पुलिस ने हिरासत में लिया। हादसे का शिकार हुए ऑटो चालक और युवक बीकापुर नगर पंचायत क्षेत्र के निवासी बताए जाते हैं। जबकि दुर्घटना करने वाली फॉर्च्यूनर मसौधा क्षेत्र के निवासी चिकित्सक डॉक्टर प्रवेश वर्मा की बताई जा रही है।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago