बीकापुर - अयोध्या

घर में युवती हुई लापता, क्षेत्र के युवक पर अगवा करने का लगा आरोप, मुकदमा दर्ज।

घर से युवती हुई लापता, क्षेत्र के युवक  पर अगवा करने का लगा आरोप, मुकदमा दर्ज।

बीकापुर_अयोध्या।

अयोध्या जिले के बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के चौरे बाजार पुलिस चौकी क्षेत्र में घर से युवती के लापता हो जाने के मामले में कोतवाली पुलिस ने एक आरोपी आदित्य कुमार तिवारी के विरुद्ध अगवा करने की धारा में अभियोग पंजीकृत किया है। पीड़ित पिता का आरोप है कि 21 अप्रैल को दोपहर करीब 2 बजे उनकी 18 वर्षीय पुत्री बिना बताए घर से चली गयी। काफी खोजबीन के बावजूद भी कोई सुराग नहीं मिला। उसकी पुत्री अपना मोबाइल भी अपने साथ ले गई है।

पीड़ित पिता द्वारा आशंका जताई गई है कि गांव के निवासी आदित्य कुमार तिवारी उसकी पुत्री को लेकर कहीं चला गया है। तहरीर मिलने के बाद हरकत में आई कोतवाली पुलिस द्वारा मामले में आरोपी आदित्य कुमार तिवारी के विरुद्ध धारा 366 आईपीसी में अभियोग पंजीकृत किया गया है। चौरे बाजार पुलिस चौकी प्रभारी जनार्दन सिंह ने बताया कि तलाश कराई जा रही है।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago