Ghantaghar Chowk and Acharya Narendra Dev Park to be beautified at a cost of 40 lakh - 40 लाख रुपये से घंटाघर चौक और आचार्य नरेंद्र देव पार्क का होगा सौंदर्यीकरण।

40 लाख रुपये से घंटाघर चौक और आचार्य नरेंद्र देव पार्क का होगा सौंदर्यीकरण।

अयोध्या उत्तर प्रदेश

40 लाख रुपये से घंटाघर चौक और आचार्य नरेंद्र देव पार्क का होगा सौंदर्यीकरण।

Ghantaghar Chowk and Acharya Narendra Dev Park to be beautified at a cost of 40 lakh - 40 लाख रुपये से घंटाघर चौक और आचार्य नरेंद्र देव पार्क का होगा सौंदर्यीकरण।

अयोध्या।

अयोध्या नगर निगम अयोध्या द्वारा शहर के ऐतिहासिक घंटाघर चौक एवं सिविल लाइन स्थित स्वतंत्रता स्मारक आचार्य नरेंद्र देव पार्क का आर्किटेक्चरल एलईडी फसाड लाइटिंग के माध्यम से सौंदर्यीकरण कराया जाएगा। बुधवार को महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी एवं नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजन-अर्चन कर इस कार्य का शिलान्यास किया।

शिलान्यास के दौरान महापौर ने घंटाघर की छत पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और नारियल फोड़कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर पूर्व उपसभापति राजेश गौड़, पार्षद अनिल सिंह, विशाल पाल, धर्मवीर, सोमू यादव, अजय पांडेय, भाजपा नेता आलोक द्विवेदी, संग्राम सिन्हा, नगर निगम के सहायक अभियंता (निर्माण) राजपति यादव, अवर अभियंता प्रकाश जाह्नवी सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

नगर निगम के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश पांडेय ने बताया कि लगभग 40 लाख रुपये की लागत से घंटाघर चौक को आर्किटेक्चरल एलईडी फसाड लाइटिंग से सजाया जाएगा। इसके लिए डीएमएक्स कंट्रोल सिस्टम आधारित आधुनिक प्रकाश व्यवस्था स्थापित की जाएगी। भवन की वास्तुकला को आकर्षक ढंग से उभारने के लिए एलईडी स्ट्रिप, लाइनर लाइट तथा अप-लाइटिंग का उपयोग किया जाएगा, जिससे शाम और रात्रि के समय घंटाघर चौक का स्वरूप और अधिक आकर्षक दिखाई देगा।

उन्होंने बताया कि इसी योजना के अंतर्गत सिविल लाइन स्थित स्वतंत्रता स्मारक आचार्य नरेंद्र देव पार्क को भी फसाड लाइटिंग से सजाया जाएगा, जिससे पार्क की सुंदरता में और वृद्धि होगी।

शिलान्यास कार्यक्रम के बाद महापौर एवं नगर आयुक्त ने कृष्णा नगर फेस-2 कॉलोनी का निरीक्षण भी किया। यहां गली का स्तर नीचे होने के कारण जलभराव की समस्या की शिकायत मिलने पर उन्होंने स्थानीय लोगों से बातचीत की और निर्माण विभाग के अधिकारियों को गली का स्तर ऊंचा कर आवश्यक निर्माण कार्य शीघ्र कराने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *