
श्रीरामनवमी से तीन दिन पूर्व बदलेगी व्यवस्था, 24 घंटे होगे श्रीरामलला दर्शन।
अयोध्या।
अयोध्या श्रीरामनगरी में श्रीरामनवमी पर्व पर श्रीरामलला के दर्शन के लिए भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है। जिसको लेकर, प्रमुख सचिव भारत सरकार अजय कुमार भल्ला, प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्र तथा डीजीपी प्रशांत कुमार गुरूवार को रामनगरी पहुंचे। यहां उन्होंने मंदिर परिसर में अधिकारियों व ट्रस्ट के पदाधिकारियों के साथ रामनवमी की तैयारियों पर मंथन किया। लगभग दो घंटे चली बैठक में क्लाउड मैनेजमेंट, ट्रैफिक डाइवर्जन, सुगम दर्शन की व्यवस्था, साफ-सफाई, चिकित्सा व्यवस्था को लेकर चर्चा की गई।
जिलाधिकारी ने बताया कि श्रीरामनवमी के तीन दिन पूर्व से 24 घंटे राम लला का दर्शन होगा। केवल भोग के समय दर्शन की व्यवस्था नही होगी। आरती के समय मंदिर खुला रहेगा। जिससे ज्यादा से ज्यादा श्रद्धालुओं को दर्शन कराया जा सके। उन्होंने बताया कि श्रीरामनवमी को लेकर अयोध्या के मंदिरों में क्या व्यवस्था रहेगी इसको लेकर बैठक में चर्चा की गई। ट्रैफिक डाइवर्जन को रेखांकित किया गया है। श्रीरामनवमी से पूर्व राम मंदिर से लेकर सुग्रीव किला तक बैरीकेटिंग की जाएगी। यात्रियों व श्रद्धालुओं के लिए शेड की व्यवस्था की जाएगी। पानी की व्यवस्था ट्रस्ट की ओर से की जा रही है। श्रीरामनवमी पर भारी भीड़ आने का अनुमान है। तुलसी उद्यान में सांस्कृतिक कार्यक्रम चल रहे है। तो श्रीरामनवमी तक संचालित रहेंगे। इसके अतिरिक्त ट्रस्ट की तरफ से कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं के आवागमन के मार्ग पर दृष्टि रखी जाएगी। कितने श्रद्धालु आए तथा कितने लोगों को दर्शन कराने की क्षमता है इसको देखते हुए आगे व्यवस्था तय की जाएगी। रामनवमी पर लगभग 15 लाख लोगों की आने की संभावना है। जिसकी सही अनुमान तो दर्शन के बाद ही लगाया जा सकता है।
50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी… Read More
कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।… Read More
2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारियां तेज, सामाजिक समीकरण पर टिकट चयन का… Read More
दीपोत्सव में 34 हजार से अधिक स्वयंसेवक, घाटों का होगा विभाजन। अयोध्या। अयोध्या श्रीराम नगरी… Read More
प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल पर भाजयुमो निकालेगा विशेष बाइक यात्रा। अयोध्या। अयोध्या… Read More