ऑनलाइन समाचार अयोध्या
⏱️ अपडेट: 04:31 AM IST

आरोपी दरोगा को गिरफ्तार: करके , कोर्ट में पेश करें।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT
आरोपी दरोगा को गिरफ्तार करके , कोर्ट में पेश करें।
▶
0:59
📌 खबर के मुख्य बिंदु (Key Highlights):
  • ताजा अपडेट: आरोपी दरोगा को गिरफ्तार करके , कोर्ट में पेश करें।
  • स्थानीय प्रभाव: घटनाक्रम पर प्रशासन और पुलिस बल की पैनी नजर, स्थिति सामान्य।
  • विस्तृत रिपोर्ट: संपूर्ण विवरण, घटनाक्रम और संबंधित बयानों को नीचे पढ़ें।

आरोपी दरोगा को गिरफ्तार करके , कोर्ट में पेश करें।

IMG 20240324 142839 615 - आरोपी दरोगा को गिरफ्तार करके , कोर्ट में पेश करें।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT

अयोध्या।

अयोध्या जिले में एक किशोरी को मारने-पीटने के मामले में दरोगा को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने का आदेश हुआ है। यह आदेश न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय अनुज सिंन्हा की अदालत से शुक्रवार को हुआ। आरोपी दरोगा इस समय अंबेडकरनगर में तैनात है।

अधिवक्ता संतोष कुमार राय ने बताया कि घटना 12 जून 2020 की है। श्रीराम जन्मभूमि थाने में तैनात दरोगा संजय सिंह इसी थाना क्षेत्र के माता मंदिर के बगल में परिक्रमा मार्ग पर रहने वाली परमजीत कौर के यहां पहुंचा। जब किशोरी ने दरवाजा खोला तो उसे गाली देते हुए शराब के नशे में मारा-पीटा। उसी समय घर में दूध देने वाला आ गया, तो दरोगा चले गए।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT

इसकी शिकायत पीड़िता ने थाने में की, लेकिन मामला विभागीय होने के कारण कोई कार्रवाई नहीं हुई। एसएसपी के स्तर से भी पीड़िता को न्याय नहीं मिला। तब पीड़िता ने अदालत से न्याय की गुहार की। सुनवाई के बाद कोर्ट ने आरोपी को मारपीट व जान से मारने की धमकी देने में विचारण के लिए तलब किया। आदेश को दरोगा ने निगरानी के माध्यम से जिला जज की अदालत में चुनौती दी। अपर जिला जज प्रथम ने निगरानी खारिज कर दी। इसके बाद कोर्ट ने दरोगा को गिरफ्तार करके पेश करने का आदेश दिया है।

🛡️ संपादकीय पारदर्शिता एवं तथ्य-जांच नीति:

यह समाचार ऑनलाइन समाचार अयोध्या के अधिकृत संवाददाताओं और आधिकारिक प्रेस विज्ञप्तियों से सत्यापित तथ्यों पर आधारित है। हम निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

संबंधित खबरें एवं प्रायोजित सामग्री (Recommended)

लिंक क्लिपबोर्ड पर कॉपी हो गया! ✅
विज्ञापन / ADVERTISEMENT