अयोध्या उत्तर प्रदेश

दो दिवसीय प्रांतीय मातृशक्ति सम्मेलन कल से, महिलाएं बोलीं- पीएम और सीएम योगी ने हमें दिया खूब सम्मान।

दो दिवसीय प्रांतीय मातृशक्ति सम्मेलन कल से, महिलाएं बोलीं- पीएम और सीएम योगी ने हमें दिया खूब सम्मान।

अयोध्या।

अयोध्या विश्व हिन्दू महासंघ के मातृ शक्ति का दो दिवसीय प्रांतीय सम्मेलन रविवार से श्रीरामलला के दर्शन-पूजन व सरयू आरती के बाद झंडारोहण के साथ शुरू होगा। सम्मेलन में प्रदेश के विकास में महिलाओं की भागीदारी को लेकर विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा होगी।

मातृ शक्ति की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती संतोष मिश्रा ने बताया कि सम्मेलन में प्रदेश के सभी 75 जिलों से पदाधिकारियों के अलावा 800 मातृशक्ति भाग लेंगी। शनिवार को वह अयोध्या के रामघाट स्थित श्री राघवजी मंदिर में पत्रकारों से मुखातिब थीं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी के शासन व्यवस्था में महिलाओं का सम्मान, सुरक्षा और संबल बढ़ा है। संगठन राष्ट्र और प्रदेश के विकास में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए कृत संकल्प है। दो दिवसीय सम्मेलन में अपनों से अपनी बात, महिला सशक्तिकरण, नारी सम्मान-राष्ट्र सम्मान वैश्विक पटल पर मातृशक्ति की उड़ान आदि प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी।विश्व हिन्दू महाशक्ति के प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति के नेतृत्व में संगठन धार्मिक क्षेत्र में भी राष्ट्रीय चेतना और जागरूकता के लिए प्रयासरत है तथा सामाजिक समरसता को धरातल पर लाकर सशक्त हिंदू समाज का निर्माण करने में जुटा है।

मातृशक्ति की प्रदेश महामंत्री रेखा श्रीवास्तव ने बताया कि सभी महिलाएं रविवार को प्रातः काल श्रीरामलला के दर्शन कर देश और प्रदेश के कल्याण की कामना करेंगी। शनिवार को सायंकाल झंडारोहण और सरयू आरती से प्रदेश सम्मेलन प्रारंभ होगा। कार्यक्रम में प्रज्ञा श्रीवास्तव, प्रदेश धर्माचार्य प्रमुख डा. हरिओम पाठक समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।

editor

Recent Posts

भाजपा प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े ने संघ व समविचारी संगठनों संग की समन्वय बैठक, आपसी खींचतान खत्म करने पर जोर।

भाजपा प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े ने संघ व समविचारी संगठनों संग की समन्वय बैठक, आपसी… Read More

6 days ago

जम्मू-कश्मीर के बारामुला में ड्यूटी के दौरान अयोध्या के BSF इंस्पेक्टर अनिरुद्ध प्रताप सिंह का निधन।

जम्मू-कश्मीर के बारामुला में ड्यूटी के दौरान अयोध्या के BSF इंस्पेक्टर अनिरुद्ध प्रताप सिंह का… Read More

1 week ago

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

3 weeks ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

4 weeks ago