
सीएम योगी का डीपफेक वीडियो बनाने पर FIR,फेसबुक से मांगी जानकारी।
लखनऊ।
लखनऊ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के डीप फेक वीडियो बनाने के मामले में लखनऊ साइबर थाने में दो एफआईआर दर्ज हुई। इसकी साथ ही फेसबुक मुख्यालय से भी इसकी जानकारी मांगी गई है। बता दें कि डीपफेक वीडियो में सीएम योगी का चेहरा इस्तेमाल करके दवा खरीदने की अपील की जा रही है।
जानकारी के मुताबिक, डीपफेक वीडियो में सीएम योगी आदित्यनाथ का चेहरा इस्तेमाल करके दवा खरीदने की अपील की जा रही है। बताया जा रहा है कि एआई की मदद से साइबर अपराधियों ने डीपफेक वीडियो के जरिये डायबिटीज की दवा का प्रचार करवा दिया। एक अन्य वीडियो में सीएम योगी से एक अन्य दवा खरीदने की भी अपील करवायी गयी है। इस मामले में पुलिस की दो टीमें इन मामलों की जांच में जुटी हुई है, फेसबुक के दो अकाउंट की जानकारी मांगी गयी है। इससे पहले पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और अभिनेत्री रश्मिका मंदाना का डीपफेक वीडियो सामने आ चुका है।
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More
रात होते ही सोने सा चमकने लगा राम मंदिर का कोना-कोना, अयोध्या के श्रीराम मंदिर… Read More
नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More
रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More
ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More