अयोध्या आस-पास

श्रीरामनगरी पहुंचे कवि कुमार विश्वास, मां सरयू का किया पूजन-अर्चन।

श्रीरामनगरी पहुंचे कवि कुमार विश्वास, मां सरयू का किया पूजन-अर्चन।

अयोध्या।
अयोध्या श्रीराम नगरी में भारत के प्रख्यात कवि कुमार विश्वास सोमवार को पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले मां सरयू का पूजन किया। कुमार विश्वास का श्री हनुमानगढ़ी और श्रीरामलला के दर्शन का भी कार्यक्रम है। अयोध्या पहुंचने पर कुमार विश्वास ने बयान जारी करते हुए बताया कि अयोध्या आगमन किसी भी मनुष्य के लिए मोक्ष और पुण्य जैसा होता है। श्रीराम मंदिर पर कहा कि 500 वर्षों की तपस्या अब पूर्ण हो रही है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि लोकतंत्र आने के बाद भी मंदिर राजनीति का विषय बना रहा।

कुमार विश्वास ने कहा कि पारस्परिक सहमति से इस विवाद का हल हो जाना चाहिये था। सभी को खुद श्रीरामलला का स्थान छोड़ देना चाहिए था।
मथुरा, काशी अयोध्या यह तीन ऐसी जगह हैं जहां तीन देवता निवास करते हैं। विपक्ष के श्रीरामलला के प्रतिष्ठा के निमंत्रण मिलने के सवाल पर उन्होंने कहा कि वो राजनीतिक उत्तर नहीं देंगे। प्राण प्रतिष्ठा मेरे लिए सौभाग्य का क्षण है।
मुझ जैसे व्यक्ति के सफलतम क्षणों में है, जैसे वह लोग सौभाग्यशाली थे जिन्होंने आजादी देखी। पहले की अयोध्या और अब की अयोध्या में जमीन आसमान का अंत है। अयोध्या विकास की प्रक्रिया में शामिल। है।
पहले अयोध्या को देखकर मन बहुत दुखी हो जाता था। अयोध्या बहुत उपेक्षित थी। मैंने रामलला के विवादित ढांचे में भी दर्शन किये हैं। टेंट में दर्शन किये और तब भी दर्शन किये जब सुप्रीम कोर्ट का आदेश आया। अब भी दर्शन कर रहा हूं आगे में करता रहूंगा।
editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago