16 साल की लड़की से गैंगरेप, मारपीट कर पिलाया नशीला पदार्थ|

16 साल की लड़की से गैंगरेप, मारपीट कर पिलाया नशीला पदार्थ|

सुल्तानपुर|

सुल्तानपुर जिले से बड़ी खबर सामने आई है। यहां दरिंदों ने नशीला पदार्थ पिलाकर सोलह साल की एक किशोरी से गैंगरेप किया। पीड़ित किशोरी को बीती रात इलाज के वास्ते महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर नामजद केस फाइल किया है। घटना दो दिन पूर्व की बताई जा रही है।
घटना जिले के धम्मौर थानाक्षेत्र के एक गांव से जुड़ी है। जानकारी के अनुसार बीते मंगलवार की रात किशोरी घर से शौच के लिए निकली और घंटों बाद भी वापस नहीं पलटी। परेशान परिवारीजनों ने उसको तलाशना शुरू किया तो सुबह लगभग 5 बजे दूसरे गांव मिसराने में किशोरी बेहोशी की अवस्था में मिली। पीड़ित किशोरी के पिता की माने तो बेटी के कपड़ों पर खून के धब्बे थे और बेहोश बरसीन के खेत में पड़ी थी।
उसी अवस्था में परिवारीजन उसे लेकर घर आए। पिता ने बताया कि जब बेटी को होश आया तब उसने बताया कि किशन पुत्र सुंदर लाल व राकेश पुत्र छोटेलाल हमारा मुंह दबाकर जबरन उठा ले गए थे। खेत में ले जाकर उन लोगो ने पहले मारापीटा फिर नशीला पदार्थ पिलाकर रेप किया। आरोपियों ने घटना के बाबत किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी।
बताया जा रहा है कि बीती रात किशोरी की तबियत बिगड़ तब परिजन पुलिस के पास पहुंचे और घटना से अवगत कराया। पुलिस तत्काल किशोरी को लेकर अस्पताल आई और उपचार शुरू कराया। साथ ही साथ पुलिस ने पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

 

editor

Recent Posts

सऊदी अरब में अयोध्या के युवक की संदिग्ध मौत, पूर्व विधायक गोरखनाथ बाबा ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात

सऊदी अरब में अयोध्या के युवक की संदिग्ध मौत, पूर्व विधायक गोरखनाथ बाबा ने पीड़ित… Read More

7 hours ago

गलत ऑपरेशन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार।

गलत ऑपरेशन के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले के रूदौली कोतवाली पुलिस… Read More

2 days ago

श्रीराम मंदिर चढ़ावा प्रकरण पर बढी तल्खी, सपा ने पप्पू यादव की ओर से मांगी माफी।

श्रीराम मंदिर चढ़ावा प्रकरण पर बढी तल्खी, सपा ने पप्पू यादव की ओर से मांगी… Read More

2 days ago

जानलेवा हमले के आरोपी को पुलिस ने दबोचा, वारदात में प्रयुक्त लाठी बरामद।

जानलेवा हमले के आरोपी को पुलिस ने दबोचा, वारदात में प्रयुक्त लाठी बरामद। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 days ago

अयोध्या में राशन कार्ड धारकों पर बड़ा एक्शन, खाद्य एवं रसद विभाग ने निरस्त किए 18 हजार राशन कार्ड।

अयोध्या में राशन कार्ड धारकों पर बड़ा एक्शन, खाद्य एवं रसद विभाग ने निरस्त किए… Read More

3 days ago

हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार।

हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

4 days ago