अयोध्या उत्तर प्रदेश

15 जनवरी से चलेगा श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव।

15 जनवरी से चलेगा श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव।

अयोध्या।

अयोध्या श्रीराम जन्मभूमि परिसर में बन रहे भव्य और दिव्य राम मंदिर के प्रथम तल के निर्माण के साथ ही भूतल और प्रथम तल पर फिनिशिंग का काम भी दिसंबर तक पूरा कर लिया जाएगा। शुक्रवार से शुरू हुई दो दिवसीय भवन निर्माण समिति की बैठक में जनवरी में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तैयारियों पर चर्चा हुई।

ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि कई सत्रों में हुई बैठक में दिसंबर 2023 तक अनिवार्य रूप से कराए जाने वाले कामों की प्राथमिकताओं पर विमर्श कर सूचीबद्ध किया गया। इन्हें पूरा कराए जाने में आने वाली कठिनाइयों और निदान पर भी चर्चा हुई। इसके अलावा प्राण प्रतिष्ठा समारोह 15 जनवरी से शुरू करने पर भी मुहर लगी। जिसमें श्रद्धालुओं के ठहरने और भोजन प्रबंधन को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई।

श्रीराम जन्मभूमि में निर्माणाधीन दिव्य मंदिर में विराजित होने वाले रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का महोत्सव 15 जनवरी 2024 से शुरू होगा।  यहां आने वाले लाखों श्रद्धालुओं के भोजन की व्यवस्था का प्रबंध किया जा रहा है, जिससे भगवान के दरबार में कोई भूखा न रहे जाए । यह व्यवस्था 15 जनवरी से 15 फरवरी 2024 तक के लिए होगी।

भवन निर्माण समिति समिति की बैठक के निष्कर्षों को लेकर तीर्थ क्षेत्र महासचिव चंपतराय ने बताया कि भूतल के फर्श निर्माण की प्राथमिकता को ध्यान में रखकर स्तम्भों पर आइकोनो ग्राफी की चित्रकारी के काम को धीमा करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि गर्भगृह के द्वार पर उत्तर व दक्षिण में क्रमश हनुमान जी व गणेश जी का स्थान और उनकी साइज भी निर्धारित कर दी गयी है। इस बैठक में स्तम्भों पर चल रही आइकोनोग्राफी के अतिरिक्त अन्य भित्तिचित्रों के निर्माण के विषय में विमर्श के लिए लखनऊ विश्वविद्यालय एवं बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय के फाइनल आर्ट के प्रोफेसरों की टीम को आमंत्रित किया गया था। इस टीम के साथ भी आवश्यक चर्चा की गयी। बैठक में भित्ति चित्रों को बनाने के लिए कलाकारों की टीम को चयनित करने और उनका मार्गदर्शन करने की भी सलाह दी गई। जो कि आरसीसी होगी और उसके ऊपर बंसी पहाड़पुर के पिंक सैंड स्टोन की क्लेडिंग की जाएगी।

 इसके साथ ही जन्मभूमि पथ के शुरुआत में फुटपाथ के दोनों किनारों पर प्रतीक स्तंभ बनाने की योजना पर भी काम शुरू करने की तैयारी हो गयी है। इस योजना की कार्यदाई संस्था राजकीय निर्माण निगम के परियोजना प्रबंधक अनूप शुक्ल ने बताया कि दोनों प्रोजेक्ट की लागत करीब 11 करोड़ है। उन्होंने बताया कि तीर्थ क्षेत्र कार्यालय से लेकर बैगेज स्कैनर के मध्य 190 मीटर लंबे शेड का निर्माण किया जाना है जो कि स्टील फैब्रिकेटेड होगा और सिंगल पोल पर रेलवे स्टेशन के यात्री शेड की तरह ही बनाया जाएगा। इसी तरह से गर्भगृह के द्वार पर हनुमान जी व गणेश जी के विग्रह होंगे।

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के न्यासी व भवन निर्माण समिति के चेयरमैन नृपेंद्र मिश्र की ओर से निर्माणाधीन दिव्य मंदिर के अतिरिक्त इससे संदर्भित परियोजनाओं की धीमी प्रगति को लेकर लगाए प्रश्न चिह्न उठाया। बैठक के अंत में रामलला के विग्रह व मंदिर के दरवाजों के निर्माण की प्रगति जानने के लिए स्थलीय सत्यापन किया। इसके पहले उन्होंने जिले के आला अधिकारियों के साथ पहले सुरक्षा व्यवस्था जिसमें बैगेज स्कैनर इत्यादि के इंस्टॉलेशन पर चर्चा की। पुन हवाई अड्डा, रेलवे स्टेशन, रिंग रोड, अयोध्या प्रवेश के द्वारों पर गेट के साथ यात्री सुविधा केंद्रों इत्यादि के निर्माण के सम्बन्ध में प्रगति की समीक्षा की।

editor

Recent Posts

बीकापुर में बाढ़ व जलभराव से मिलेगी मुक्ति, विधायक ने किया डी-वॉटरिंग पंपिंग स्टेशन का निरीक्षण।

बीकापुर में बाढ़ व जलभराव से मिलेगी मुक्ति, विधायक ने किया डी-वॉटरिंग पंपिंग स्टेशन का… Read More

21 hours ago

18 सितंबर को लगेगा विशाल रोजगार मेला, 78 से अधिक कंपनियां देंगी 13 हजार नौकरियां।

18 सितंबर को लगेगा विशाल रोजगार मेला, 78 से अधिक कंपनियां देंगी 13 हजार नौकरियां।… Read More

1 day ago

50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी।

50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी… Read More

1 week ago

कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता।

कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।

दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।… Read More

1 week ago