बीकापुर - अयोध्या

निराश्रित पशुओं को पकड़ने का विशेष अभियान किया गया स्थगित।

निराश्रित पशुओं को पकड़ने का विशेष अभियान किया गया स्थगित।

बीकापुर_अयोध्या।

अयोध्या जिले के बीकापुर विकासखंड क्षेत्र में अवारा पशुओं को पकड़ने का विशेष अभियान विकासखंड द्वारा देर रात स्थगित कर दिया गया है। सीडीओ के निर्देश पर विकासखंड बीकापुर द्वारा ब्लॉक क्षेत्र की सभी 75 ग्राम पंचायतों में रविवार को निराश्रित आवारा पशुओं को पकड़ कर गौशाला भेजने के लिए विशेष अभियान चलाया जाना था।

खंड विकास अधिकारी रमेश गुप्ता द्वारा शनिवार को विकासखंड पर तैनात सभी ग्राम पंचायत अधिकारियों को पत्र जारी करके रविवार को अवकाश के बावजूद उपस्थित रहकर अपने-अपने क्षेत्र में जनता के सहयोग से निराश्रित पशुओं को पड़कर गौशाला भेजने के लिए आदेश जारी किया गया था। जिससे किसानों और लोगों को राहत मिल सके।

ब्लॉक पर तैनात सहायक विकास अधिकारी आईएसबी बद्रीनाथ पांडे ने बताया कि पशु चिकित्सा अधिकारी बीकापुर की व्यस्तता के चलते रविवार को निराश्रित पशुओं को पकड़ने का अभियान स्थगित कर दिया गया है।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

1 week ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago