The 74th Lord Jhulelal Chaliha Festival will begin on July 12 religious and cultural events will be held until August 21 1536x1115 1 - 12 जुलाई से शुरू होगा 74वां प्रभु झूलेलाल चालीहा महोत्सव।

12 जुलाई से शुरू होगा 74वां प्रभु झूलेलाल चालीहा महोत्सव।

अयोध्या उत्तर प्रदेश

12 जुलाई से शुरू होगा 74वां प्रभु झूलेलाल चालीहा महोत्सव।

The 74th Lord Jhulelal Chaliha Festival will begin on July 12 religious and cultural events will be held until August 21 1536x1115 1 - 12 जुलाई से शुरू होगा 74वां प्रभु झूलेलाल चालीहा महोत्सव।

अयोध्या।

अयोध्या सिंधु सेवा समिति (पंजीकृत) के तत्वावधान में आयोजित होने वाला 74वां प्रभु झूलेलाल चालीहा महोत्सव 12 जुलाई से शुरू होगा। 40 दिवसीय यह महोत्सव 21 अगस्त तक विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हर्षोल्लास पूर्वक मनाया जाएगा। इसकी तैयारियों को लेकर बुधवार को रामनगर कॉलोनी स्थित समिति कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष अमृत राजपाल ने की, जबकि संचालन महासचिव नरेंद्र क्षेत्रपाल ने किया।

बैठक को संबोधित करते हुए अमृत राजपाल ने कहा कि इस वर्ष भी पूरे सिंधी समाज के सहयोग से भक्तिमय वातावरण में प्रभु झूलेलाल चालीहा महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। उन्होंने समाज के सभी लोगों से अधिकाधिक सहभागिता और एकजुटता के साथ आयोजन को सफल बनाने का आह्वान किया।

उन्होंने बताया कि 12 जुलाई से 21 अगस्त तक रामनगर स्थित पूज्य संत नवलराम दरबार में प्रतिदिन रात्रि 8:30 बजे से 9:00 बजे तक प्रभु झूलेलाल की आरती आयोजित की जाएगी। महासचिव नरेंद्र क्षेत्रपाल ने बताया कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों के चयन के लिए कलाकार चयन समिति का गठन किया गया है। इसमें संरक्षक गिरधारी चावला, मोहन मंध्यान, शंकर (राजू) राजपाल, कमल रावलानी, सौरभ लखमानी और उमेश जीवानी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं प्रभु झूलेलाल आरती एवं प्रसाद वितरण व्यवस्था को सुव्यवस्थित बनाने के लिए मनीष मंध्यान और कमल रावलानी सहित अन्य पदाधिकारियों को दायित्व सौंपे गए हैं।

बैठक में समिति के संरक्षक ओम प्रकाश अंदानी, गिरधारी चावला, मोहन मंध्यान, उपाध्यक्ष सुरेश पंजवानी, राकेश तलरेजा, कोषाध्यक्ष सुनील मंध्यान, मंत्री राजकुमार रामानी, पुरुषोत्तम दासवानी, सहित बड़ी संख्या में समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *