
1.2 किग्रा अवैध गांजा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार।
बीकापुर_अयोध्या।
अयोध्या जिले के बीकापुर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा एनडीपीएस की धारा में दर्ज किया है। मादक पदार्थ 1.2 किग्रा अवैध गांजा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार करके एनडीपीएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया है।
प्रभारी निरीक्षक लालचंद सरोज ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा कोतवाली क्षेत्र के गोला बाजार मजरुद्दीनपुर निवासी संजय यादव को मजरूद्दीनपुर गौशाला से गोवर्धन तारा को जाने वाली कच्ची सड़क से गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीम द्वारा आरोपी के पास से 1.2 किग्रा गांजा तथा 640 रुपए बरामद किया है।
आरोपी के विरुद्ध धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत करके बृहस्पतिवार को न्यायालय भेजा गया है। बताया कि इसके पूर्व भी आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस का कई मुकदमा दर्ज हो चुका है। वर्ष 2025 का यह पहला मुकदमा है।
बीकापुर में बाढ़ व जलभराव से मिलेगी मुक्ति, विधायक ने किया डी-वॉटरिंग पंपिंग स्टेशन का… Read More
अयोध्या में बनेगा NSG का रीजनल हब, योगी कैबिनेट ने मिल्कीपुर में 65 एकड़ जमीन… Read More
18 सितंबर को लगेगा विशाल रोजगार मेला, 78 से अधिक कंपनियां देंगी 13 हजार नौकरियां।… Read More
50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी… Read More
कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।… Read More