अयोध्या उत्तर प्रदेश

नगर निगम 15 दिनों तक चलाएगा विशेष सफाई अभियान। अयोध्या।

नगर निगम 15 दिनों तक चलाएगा विशेष सफाई अभियान।

अयोध्या।
अयोध्या नगर विकास मंत्री ने नगर आयुक्त तथा नगर निगम के अन्य अधिकारियों के साथ वीडियो कान्फरेंसिग के माध्यम से बैठक की। बैठक में नगर क्षेत्र में 72 घण्टे नाले की सफाई, संचारी रोग नियंत्रण, वन महोत्सव, प्लास्टिक उन्मूलन महाभियान 4.0 पर चर्चा की गई। बैठक के दौरान नगर निगम में 15 दिनों में मुख्य मार्गों, फुटपाथों, राजकीय कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों, रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, सर्विस लेन आदि पर विशेष सफाई अभियान चलाये जाने व नालों आदि पर अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाये जाने की कार्यवाही के निर्देश दिये गये है।
संचारी रोग नियंत्रण अभियान को पूर्ण संवेदनशीलता के साथ चलाये जाने के निर्देश दिये गये। वर्षा ऋतु को देखते हुए स्थाई रूप से जल जमाव वाले क्षेत्रों में नियमित रूप से एण्टीलार्वा का छिड़काव कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया। शुद्ध जलापूर्ति हेतु नियमित क्लोरीनेशन के साथ पेयजल परीक्षण कराये जाने के निर्देश दिये गये। वर्षा के कारण विभिन्न क्षेत्रों में हो रहे जल भराव वाले क्षेत्रों में तत्काल जल निकासी कराये जाने की कार्यवाही के निर्देश दिये गये।
नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा ने बताया 15 दिनों तक जोनल अधिकारियों के नेतृत्व में विशेष सफाई अभियान एवं संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जायेगा। अभियान के अन्तर्गत प्रतिबन्धित पॉलीथीन के विरूद्ध, अवैध होर्डिंगों को भी हटवाने व नालों पर किये गये अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की जायेगी। इस सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये गये है। इसके अतिरिक्त समस्त अपर नगर आयुक्त व वरिष्ठ प्रभारी को दैनिक रूप से एक-एक वार्ड का भ्रमण करने व क्षेत्रीय पार्षद से समन्वय स्थापित करते हुए जन समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिये गये है।
बैठक के दौरान अपर नगर आयुक्त शशि भूषण राय, वागीश कुमार शुक्ला, अनिल कुमार सिंह, अधिशाषी अभियन्ता अनूप सिंह, सहायक अभियन्ता राजपति यादव, मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक व सफाई निरीक्षक एवं अवर अभियन्ता गण उपस्थित रहे।

editor

Recent Posts

रक्षाबंधन पर्व के दृष्टिगत मिलावटी खाद्य पदार्थों के विरुद्ध विशेष अभियान जारी।

रक्षाबंधन पर्व के दृष्टिगत मिलावटी खाद्य पदार्थों के विरुद्ध विशेष अभियान जारी। अयोध्या अयोध्या के… Read More

5 days ago

विधायक ने किया रसोइयों का सम्मान, बोले- बच्चों के पोषण में इनकी अहम भूमिका।

विधायक ने किया रसोइयों का सम्मान, बोले- बच्चों के पोषण में इनकी अहम भूमिका। अयोध्या।… Read More

1 week ago

सोशल मीडिया एक्टिव लोगों की बनेगी सूची, मठ-मंदिरों का भी जुटाया जाएगा ब्योरा।

सोशल मीडिया एक्टिव लोगों की बनेगी सूची, मठ-मंदिरों का भी जुटाया जाएगा ब्योरा। अयोध्या। अयोध्या… Read More

1 week ago

उत्सव में गूंजा महिला सशक्तिकरण का संदेश, उत्कृष्ट योगदान के लिए महिलाओं का सम्मान।

उत्सव में गूंजा महिला सशक्तिकरण का संदेश, उत्कृष्ट योगदान के लिए महिलाओं का सम्मान। अयोध्या।… Read More

1 week ago

रसोइयों को योगी सरकार की सौगात, मानदेय ₹3000 और यूनिफॉर्म की राशि ₹1000 हुई ।

रसोइयों को योगी सरकार की सौगात, मानदेय ₹3000 और यूनिफॉर्म की राशि ₹1000 हुई ।… Read More

1 week ago

1100 महिलाओं ने किया रुद्राभिषेक, हर-हर महादेव से गूंज उठी अयोध्या।

1100 महिलाओं ने किया रुद्राभिषेक, हर-हर महादेव से गूंज उठी अयोध्या। अयोध्या। अयोध्या श्रीराम नगरी… Read More

1 week ago