सुल्तानपुर - उत्तरप्रदेश

हॉस्पिटल के डॉक्टर का कारनामा, महिला का टूटा बायां पैर, परिजनों ने काटा हंगामा।

हॉस्पिटल के डॉक्टर का कारनामा, महिला का टूटा बायां पैर, परिजनों ने काटा हंगामा।

सुल्तानपुर।

सुल्तानपुर जिले में आर्थो सर्जन पर आरोप महिला के टूटे पैर के स्थान पर सही पैर का ऑपरेशन कर दिया। जिस पर परिजनों ने हॉस्पिटल में हंगामा किया। मरीज के परिजनों द्वारा मामले की शिकायत पुलिस में की गई है। मामला कोतवाली नगर के सुल्तानपुर हॉस्पिटल से जुड़ा है।

प्रतापगढ़ के कंधई थाना के सिकरी कानुपुर निवासी गणेश कुमार प्रजापति का आरोप है कि मेरी 65 वर्षीय मां का पैर में चोट आने के कारण चलना फिरना दुश्वार हो गया था। गुरुवार को वो अपनी मां को लेकर कोतवाली नगर स्थित गोलाघाट पर सुल्तानपुर हॉस्पिटल में डॉ. पीके पांडेय के यहां पहुंचा। गणेश का आरोप है कि डॉक्टर ने बाएं पैर में फ्रैक्चर बताया और एक्स-रे करवाया, इसके बाद ऑपरेशन को बोला। थोड़े समय बाद डॉक्टर मां को ऑपरेशन थिएटर में लेकर गए और कुछ देर बाद बाहर लाए तो हमने देखा कि मां के बाएं पैर का ऑपरेशन न करके दाहिने पैर का ऑपरेशन कर दिया गया है। जब हम लोगों ने हंगामा किया तो पुनः ऐसे में डॉक्टर ने घोर लापरवाही करते हुए मेरी माता का जीवन बर्बाद किया है। इस आशय के साथ एक तहरीर भी गणेश द्वारा कोतवाली नगर में दी गई है।

उधर आरोप लगने के बाद डॉक्टर पीके पांडेय अंडर ग्राउंड हो गए। उन्होंने मीडिया से बात करने से इनकार किया। वहीं हॉस्पिटल के प्रशासक डॉ. आशुतोष श्रीवास्तव ने बताया कि ऑपरेशन बिल्कुल सही हुआ है। बाएं पैर में उसकी पटेला बोन टूट गई थी, कटोरी जिसे हम बोलते हैं। दाहिने पैर में सूजन थी और खून जमा हुआ था। पहले हम लोग ने दाहिने पैर में ड्रेन किया उसके बाद बाएं पैर का ऑपरेशन किया गया।

editor

Recent Posts

50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी।

50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी… Read More

4 days ago

कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता।

कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

4 days ago

दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।

दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।… Read More

5 days ago

2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारियां तेज, सामाजिक समीकरण पर टिकट चयन का जोर।

2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारियां तेज, सामाजिक समीकरण पर टिकट चयन का… Read More

5 days ago

दीपोत्सव में 34 हजार से अधिक स्वयंसेवक, घाटों का होगा विभाजन।

दीपोत्सव में 34 हजार से अधिक स्वयंसेवक, घाटों का होगा विभाजन। अयोध्या। अयोध्या श्रीराम नगरी… Read More

5 days ago

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल पर भाजयुमो निकालेगा विशेष बाइक यात्रा।

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल पर भाजयुमो निकालेगा विशेष बाइक यात्रा। अयोध्या। अयोध्या… Read More

5 days ago