हेलो,मैं दिल्ली से बोल रहा हूं,राम जन्मभूमि को बम से उड़ाने की मिली धमकी।

हेलो,मैं दिल्ली से बोल रहा हूं,राम जन्मभूमि को बम से उड़ाने की मिली धमकी, 10 बजे तक का दिया समय।

 

IMG 20230205 123250 668 - हेलो,मैं दिल्ली से बोल रहा हूं,राम जन्मभूमि को बम से उड़ाने की मिली धमकी।अयोध्या ।

दिल्ली से बोल रहा हूं…आज सुबह दस बजे तक रामजन्मभूमि को उड़ा देंगे…। गुरुवार की सुबह धमकी भरा यह फोन काल रामलला सदन मंदिर में रहने वाले मनोज कुमार तिवारी के पास आने के बाद पुलिस की बेचैनी बढ़ गई है। उन्होंने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी। प्रकरण संज्ञान में आने के बाद अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। नंबर को ट्रेस किया जा रहा है। फिलहाल पुलिस नंबर के बारे में अधिक जानकारी नहीं दे रही है। नंबर भारत का ही बताया जा रहा है।
मनोज कुमार ने बताया कि वह इन दिनों प्रयागराज में कल्पवास कर रहे हैं। गुरुवार सुबह पांच बजे मोबाइल फोन पर काल आई। फोन करने वाले ने अपना परिचय बताने के बजाय कहाकि वह दिल्ली से बोल रहा है और दस बजे तक राममंदिर को उड़ा देगा। नाम पूछने पर उसने फोन काट दिया, जिसके बाद मनोज ने पुलिस को सूचना दी।
इस मामले में थाना रामजन्मभूमि के प्रभारी संजीव कुमार सिंह की ओर से अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गयी है। इस घटना के बाद से रामनगरी में सतर्कता बढ़ा दी गई है। रामजन्मभूमि जाने वाले मार्ग पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। राममंदिर का निर्माण इन दिनों तेज गति से आगे बढ़ा रहा है।
बुधवार रात को नेपाल की काली गंडकी नदी से प्राप्त शालिग्राम शिलाएं रामनगरी पहुंची हैं। दूसरे दिन गुरुवार को ही रामजन्मभूमि को बम से उड़ाने की मिली धमकी ने सनसनी फैला दी है। सीओ अयोध्या एसपी गौतम ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि फोन काल कहां से आई थी। यह साजिश है अथवा किसी की शरारत, जांच पूरी होने के बाद ही ज्ञात होगा।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago