साढ़े नौ लाख से अधिक के गबन में जेई, तीन सचिव व पूर्व प्रधान पर एफआईआर दर्ज।

साढ़े नौ लाख से अधिक के गबन में जेई, तीन सचिव व पूर्व प्रधान पर एफआईआर दर्ज।


तारून_अयोध्या।

जिले के तारून ब्लाक की ग्रामसभा गयासपुर में विकास कार्यों में धन की अनियमितता की शिकायत पर हुई जांच में दोषी पाए जाने पर पूर्व ग्राम प्रधान, तीन सचिवों ,अवर अभियंता लघु सिंचाई के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की गई है। जांच में करीब नौ लाख 53 हजार 220 रुपये के गबन का मामला पाया गया है। जिलाधिकारी के आदेश पर सहायक विकास अधिकारी पंचायत की ओर से तारुन थाने में गबन की एफआईआर दर्ज कराई गई है।
विकास खण्ड गयासपुर निवासी राम कुमार शर्मा ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर वित्तीय वर्ष 2016 -2017 में सरकारी धन के गबन का आरोप लगाया था। शिकायत पर की गई जांच में पाया कि व्यय की गई सरकारी धनराशि का पंचायत सचिव, पूर्व ग्राम प्रधान व अवर अभियंता लघु सिंचाई ने बराबर की हिस्सेदारी कर राजस्व की हानि की है। रिपोर्ट के अनुसार सोलर लाइट, स्ट्रीट लाइट कार्य के, हैंडपंप मरम्मत एवं रिबोर के काम , कूप मरम्मत कार्य में  गड़बड़झाला किया गया है।
जिलाधिकारी के आदेश पर सहायक विकास अधिकारी पंचायत उमाशंकर सिंह ने एफआईआर दर्ज करने के लिए प्रर्थनापत्र दिया था। थाना प्रभारी रतन सिंह ने बताया कि सरकारी धन के गबन के मामले एफआईआर दर्ज कर जांच की जा रही है।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago