
सुल्तानपुर जिले के धनपतगंज थाना क्षेत्र में एकतरफा इश्क के चलते हिस्ट्रीशीटर बदमाश ने चाकू से युवती का गला रेतकर उसे नहर में फेंक दिया। युवती ने तैरकर किसी तरह जान बचाई और शोर मचाती पास के गांव पहुंची तो उसकी हालत देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने सूचना पाते ही बदमाश को घेर लिया तो वह अपने भाई के साथ मिलकर फायरिंग करने लगा। जवाबी फायरिंग में दोनों भाई पुलिस की गोली से जख्मी हो गए। युवती फिलहाल मेडिकल कॉलेज में भर्ती है।
बल्दीराय थाने का हिस्ट्रीशीटर बदमाश गौसुज्जमा खां (पुत्र) समसुज्जमा इसी थाने के कनेहटी गांव का रहने वाला है। इन दिनों वह मुंबई में रह रहा था और हत्या के केस में ट्रायल के लिए सुल्तानपुर आया हुआ था। वह बल्दीराय थाने के एक गांव में रहने वाली दूसरे समुदाय की एक 18-19 वर्ष की युवती से परिचित था और उससे एकतरफा प्रेम करता था।
पुलिस के अनुसार युवती दिल्ली में एक निजी कंपनी में काम करती है, उसे गौसुज्जमा ने फोन करके बुलाया तो वह सोमवार को 11 बजे ट्रेन से सुल्तानपुर पहुंची। दिन भर दोनों घूमते रहे और इस दौरान युवती ने उसे बताया कि उसकी शादी कहीं और तय हो रही है। ऐसे में हिस्ट्रीशीटर उसे रात में धनपतगंज थाना क्षेत्र के गांव पाठक का पुरवा के निकट हरौरा नहर के पास ले गया। जहां उसका गला रेतकर नहर में फेंक दिया।
युवती किसी तरह तैरकर बाहर निकली और चीखती हुई जब पाठक का पुरवा पहुंची तो ग्रामीण उसे देखकर दंग रह गए। फौरन पुलिस को सूचना दी गई, युवती के भाई की तहरीर पर धनपतगंज पुलिस ने केस दर्ज किया और बल्दीराय, धनपतगंज और स्वाट की टीमें गौसुज्ज्मा की तलाश में जुट गईं। उधर, घायल युवती को सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
इस बीच पुलिस टीम को पता चला कि गौसुज्ज्मा बल्दीराय थाने के गोविंदपुर गांव के निकट एक नहर के पास है। पुलिस टीम ने उसे वहां घेर लिया तो उसने और उसके भाई अफरोज ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस टीम ने फायरिंग की तो दोनों भाइयों के पैर में गोली लगी। उन्हें जख्मी हालत में पुलिस सीएचसी बल्दीराय ले गई।
अयोध्या और सुल्तानपुर के जिले में कई केस दर्ज है बल्दीराय थाने के हिस्ट्रीशीटर गौस जमा खां के नाम बल्दीराय थाने में हत्या और आर्म्स एक्ट का केस दर्ज है। जबकि अयोध्या जिले के इनायतनगर और बीकापुर थाने में लूट का केस भी दर्ज है। इनायतनगर पुलिस उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में भी कार्रवाई कर चुकी है। इसी तरह उसके बड़े भाई अफरोज पर भी थाना बल्दीराय में हत्या समेत कई मुकदमे दर्ज हैं। बल्दीराय पुलिस उसके खिलाफ गुंडा एक्ट की भी कार्रवाई कर चुकी है। इसके अलावा दोनों भाइयों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का भी केस चल रहा है।
मुकदमे में नामजद जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि को खंडासा पुलिस ने गिरफ्तार किया। अयोध्या। अयोध्या… Read More
पीड़ित परिवार को विधायक ने दी एक लाख की सहायता। अयोध्या। अयोध्या जिले के नाका… Read More
पूर्व सांसद लल्लू सिंह के बेटे की कार पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसे का शिकार, बाल-बाल… Read More
पार्किंग विवाद को लेकर पुुलिस पर पूर्व विधायक के परिवार से अभद्रता का आरोप, हंगामा।… Read More
विकसित परिक्रमापथ पर श्रद्धालुओं को सुगम राह देने की तैयारी, विधायक ने किया निरीक्षण। अयोध्या।… Read More
स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ में नई जिम्मेदारी के बाद अयोध्या पहुंचे पूर्व महापौर। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More