हाईस्कूल की छात्रा ने किया सुसाइड, जांच में जुटी पुलिस ।

हाईस्कूल की छात्रा ने किया सुसाइड, जांच में जुटी पुलिस ।

फोटो।

मिल्कीपुर_अयोध्या।

खंडासा थाना क्षेत्र के कुन्दुरखा कला के पुरवा बिल्लन तिवारी गांव में  एक हाईस्कूल की छात्रा ने घर में गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना उस वक्त की जब उसकी मां गांव में राशन लेने के लिए गई थी। अभी आत्महत्या के कारणों की जानकारी नहीं हो सकी है। पुलिस के अनुसार मंगलवार को मां सुनीता गांव में राशन लेने गई थी। घर पर उसकी पुत्री मोनिका यादव अकेले थी। शाम को करीब 6 बजे के लगभग जब उसकी मां राशन लेकर वापस लौटी तो घर का दरवाजा अंदर से बंद था। खिडकी से झांकने पर देखा तो पुत्री कमरे के अंदर पंखे के हुक से दुपट्टे के सहारे लटक रही थी। ग्रामीणों को सूचना देने के बाद शव को नीचे उतारा गया। कार्यवाहक थानाध्यक्ष खंडासा विनय कुमार यादव ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। उन्होंने बताया कि कि मृतका के पिता शिवकुमार यादव रोजगार के सिलसिले में बाहर हैं, घर पर मां – बेटी अकेले रहतीं है। मोनिका ने इस वर्ष हाईस्कूल की परीक्षा दी थी।

editor

Recent Posts

अयोध्या में राशन कार्ड धारकों पर बड़ा एक्शन, खाद्य एवं रसद विभाग ने निरस्त किए 18 हजार राशन कार्ड।

अयोध्या में राशन कार्ड धारकों पर बड़ा एक्शन, खाद्य एवं रसद विभाग ने निरस्त किए… Read More

2 days ago

हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार।

हाईवे पर लूट और बाइक चोरी का खुलासा, दो अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

2 days ago

मेडिकल कॉलेज में गंदगी और अव्यवस्था पर डीएम सख्त, दो एजेंसियों का भुगतान रोका।

मेडिकल कॉलेज में गंदगी और अव्यवस्था पर डीएम सख्त, दो एजेंसियों का भुगतान रोका। अयोध्या।… Read More

2 days ago

संसद के बाहर विपक्ष के प्रदर्शन को महापौर ने बताया नौटंकी।

संसद के बाहर विपक्ष के प्रदर्शन को महापौर ने बताया नौटंकी। अयोध्या। अयोध्या संसद परिसर… Read More

2 days ago

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार।

कैश‌ वैन और सफारी में जबरदस्त टक्कर,बाल-बाल बचे सवार। अयोध्या। अयोध्या जिले के खंडासा थाना… Read More

5 days ago

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता।

मिल्कीपुर में नए चकबंदी अधिकारी ने संभाला पदभार,लंबित वादों के निस्तारण को बताया प्राथमिकता। अयोध्या।… Read More

6 days ago