संदिग्ध परिस्थितियों में गांव के बाहर पेड़ से प्रेमी युगल का लटका मिला शव।

संदिग्ध परिस्थितियों में गांव के बाहर पेड़ से प्रेमी युगल का लटका मिला शव।

फेसबुक फोटो।

अयोध्या।

जिले के महराजगंज थाना क्षेत्र के ऐमी आलापुर गांव पंचायत निवासी स्वजातीय प्रेमी युगल जोड़े की गुरुवार की प्रातः गांव के बाहर आम के पेड़ से फंदे के सहारे झूलती मिली लाश से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी।प्रातः शौच को निकले  गांव के लोगो ने एक साथ युवक व युवती की झूलती लाश देख भौचक रह गये। घटना की जानकारी जैसी ही गांव सहित क्षेत्र के लोगो को हुई तो देखते ही देखते आग की तरह फैल गयी और मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ इक्कठा हो गयी। ग्रामीणों के अनुसार ऐमी दूबान निवासी बरसाती निषाद की बेटी का साकलदीपी ऐमी अलापुर निवासी गुरुमिलन निषाद के बेटे जितेंद्र निषाद का कई सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। लड़की के परिजनों की शिकायत पर इसके पहले जितेंद्र निषाद को इस मामले में दिल्ली पुलिस जेल भेज चुकी थी।जो कुछ दिन पहले जेल से छूट कर घर आया था। गुरुवार को गांव के बाहर एक साथ दोनों प्रेमी युगल जोड़े की लाश झूलती देख क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई। सूचना पर पहुँची मुकामी पुलिस ने शव का पंचनामा करने के बाद पोस्टमार्टम को भेज दिया। गांव के कुछ लोग लड़की को बालिग व कुछ नाबालिक बता रहे है।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago