रुदौली-अयोध्या

हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत।

हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत।
अयोध्या।

अयोध्या जिले के रुदौली कोतवाली क्षेत्र निवासी एक युवक बुधवार की रात सड़क हादसे का शिकार हो गया। देर रात जिला अस्पताल पहुंच जाने पर चिकित्सक ने उसको मृतक घोषित किया है। रुदौली कोतवाली क्षेत्र के हलीम नगर का रहने वाला 35 वर्षीय सुरेश पुत्र रामनरेश अपनी बाइक से अपने ससुराल रौनाही थाना क्षेत्र के बड़ागांव बरसेंडी गया था। उसके पिता रामनरेश का कहना है कि सुरेश के मां की मौत हो गई थी, जिसके चलते उसके साले के बच्चे यहां आए थे।

सुरेश उन्हीं बच्चों को छोड़ने के लिए अपनी ससुराल गया था और रात में वापस आते समय लखनऊ हाईवे पर रात लगभग 8:30 बजे के लगभग केटीएम ढाबे के निकट किसी वाहन ने उसकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। हादसे की सूचना के बाद छोटे भाई सोनू ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की एंबुलेंस के ईएमटी हुकुम सिंह की मदद से उसकी उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया तो परीक्षण के बाद चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।

 जिला अस्पताल प्रशासन का कहना है कि एनएचएआई एम्बुलेंस से घायल सुरेश को रात में जिला अस्पताल लाया गया तो इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉक्टर वीरेंद्र वर्मा ने परीक्षण के बाद उसकी मृत्यु घोषित कर दिया। शव को मोर्चरी में रखवा पोस्टमार्टम के लिए मेमो नगर कोतवाली पुलिस को भेजवाया गया है।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago