अयोध्या आस-पास

हाइवे किनारे और नवीन मंडी क्षेत्र में मिला शव।

हाइवे किनारे और नवीन मंडी क्षेत्र में मिला शव, एक की हुई शिनाख्त।

अयोध्या।

शुक्रवार को लखनऊ हाइवे किनारे कैंट थाना क्षेत्र और नगर कोतवाली के नवीन मंडी इलाके में शव मिला है। इनमें से अभी केवल एक के ही शिनाख्त हो पाई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए रखवाया गया है।  पुलिस को सूचना मिली कि हाइवे पर कोटसराय गाँव क्षेत्र स्थित साकेत होटल के सामने 40 वर्षीय शख्स पड़ा हुआ है। मौके पर पहुंचे पीआरवी 112 दस्ते ने चीता सिपाही शाश्वत सिंह की मदद से अज्ञात युवक को जिला अस्पताल भेजवाया। सुबह 4:30 बजे जिला अस्पताल ले जाने के बाद इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया गया है। उधर नगर कोतवाली के नवीन मंडी चौकी क्षेत्र में फल मंडी के पास एक वृद्ध के पड़े होने की सूचना पर कांस्टेबल दीपक साहनी ने सुबह 7:20 बजे जिला चिकित्सालय पहुँचाया तो इमरजेंसी ड्यूटी कर रहे डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। नगर कोतवाल अश्वनी पांडे ने बताया कि मृतक शराब का आदी था और मंडी में मजदूरी करता था। पोस्टमार्टम तथा अग्रिम विधिक कार्रवाई कराई जा रही है।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

1 week ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

1 week ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago