
जिले में पिछले 10 दिनों तक मौसम में नरमी के बाद पारा एक बार फिर 40 डिग्री के पार पहुंच गया है। तापमान बढ़ने से गर्मी और उमस बढ़ गई है। लोग गर्मी से परेशान हैं। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले तीन दिनों में तापमान में इजाफा होता रहेगा। अगले एक हफ्ते तक गर्मी से राहत नहीं मिलेगी।आज अयोध्या का अधिकतम तापमान 40 डिग्री पहुंच गया है। जिसमें और इजाफा के आसार है।
सुबह का न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जिले में दोपहर बाद धूप तेज हो गई। इससे लोगों को घरों से बाहर निकलने में काफी परेशानी हो रही है। दोपहर में कई लोग घरों में कैद होने को हैं मजबूर । उमस भरी गर्मी से बचने के लिए लोग एसी, कूलर और पंखे का सहारा ले रहे है।
दोपहर की चटक धूप से बचने के लिए गमछा बांधकर बाहर निकल रहे है। इसके अलावा लोग बेल का शरबत और नींबू पानी, ठंडा, लस्सी पीकर गर्मी से बचने का प्रयास करते दिखाई दे रहे है। शुक्रवार माह का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड किया गया।
आचार्य नरेद्र देव कृषि विश्वविद्यालय के प्रो अमर नाथ मिश्र ने बताया कि अगले 24 घंटे में पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क बने रहने का अनुमान है। हवा सामान्य गति से चलेगी। उमस भरी गर्मी से अभी लोगों को राहत नहीं मिलेगी। तापमान 42 डिग्री सेल्सियम का आंकड़ा छू सकता है। पूर्वी हवा के दिन भर चलने से एक तरफ जहां थोड़ी राहत मिलेगी, तो वहीं दूसरी ओर उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ेगा।
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More
रात होते ही सोने सा चमकने लगा राम मंदिर का कोना-कोना, अयोध्या के श्रीराम मंदिर… Read More
नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More
रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More
ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More