
अयोध्या जिले के बीकापुर कोतवाली क्षेत्र में बृहस्पतिवार को ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर विभिन्न स्थानों पर जुलूस ए मोहम्मदी हर्षोल्लास के माहौल के साथ धूमधाम से निकाला गया।
बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के कस्बा बीकापुर, खजुराहट, गंडई, कोछाबाजार, मौरावा, सोनखरी, दराबगंज, चौरे बाजार, काजी सराय सहित विभिन्न स्थानों पर जुलूस में आपसी भाईचारा और सौहार्द देखने को मिला। कई जगह पर तिरंगे झंडे के साथ जुलूस निकाला गया। वतन की सलामती तथा भाईचारे की दुआओं के साथ मौलवियों के साथ जुलूस में सियासत से जुड़े लोगों और जन प्रतिनिधियों ने शिरकत किया। खजुराहट में जुलूस की अगुवाई करने वाले मदरसे के प्रबंधक मनने खा, मोहम्मद शकील, मोहम्मद तौफीक, मोहम्मद रफीक, प्रधान प्रतिनिधि पंकज सोनी, बलराम यादव तथा कोछा बाजार में जुलूस की अगवाई करने वाले मौलाना महताब आलम और फरीद अहमद, पूर्व प्रधान मोहम्मद मुस्लिम शेख ने मुल्क की सलामती व क्षेत्र के भाईचारे की दुआएं की। इस दौरान बड़ी तादात में मोहम्मद साहब के जन्मदिन पर महिलाएं व बच्चों ने शिरकत की।
बीकापुर कस्बा एवं दराबगंज में मौलाना नसरुद्दीन शाह कादरी का प्रसिद्ध जुलूस भी लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा। इस दौरान प्रधान प्रतिनिधि अहमद रजा तथा नसरुद्दीन कादरी ने बताया कि मोहम्मद साहब ने इंसानियत तथा मोहब्बत का पैगाम देकर एक जुटता का संदेश दिया था। जश्न के माहौल में सभी भाईचारे की मिसाल पेश करते हैं। इस मौके पर सभासद राजन पांडे, विनय पांडे, सहित तमाम लोग मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कोतवाली पुलिस भी जगह-जगह जुलूस के दौरान तैनात रही। जुलूस में महिलाएं और बच्चे भी काफी संख्या में शामिल हुए।
50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी… Read More
कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।… Read More
2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारियां तेज, सामाजिक समीकरण पर टिकट चयन का… Read More
दीपोत्सव में 34 हजार से अधिक स्वयंसेवक, घाटों का होगा विभाजन। अयोध्या। अयोध्या श्रीराम नगरी… Read More
प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल पर भाजयुमो निकालेगा विशेष बाइक यात्रा। अयोध्या। अयोध्या… Read More