अयोध्या उत्तर प्रदेश

हत्या मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट की सुनाई, चार आरोपियों को 5-5 वर्ष के कठोर कारावास।

हत्या मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट की सुनाई, चार आरोपियों को 5-5 वर्ष के कठोर कारावास।


अयोध्या।

अयोध्या जिले में फास्ट ट्रैक कोर्ट ने चार आरोपियों को 5-5 वर्ष के कठोर कारावास और साढ़े 12 हजार रुपए के अर्थदंड की सजा सुनाई है। चार आरोपरियों पर गैर इरादतन हत्या की साजिश करने का दोषी पाया गया था। फास्ट ट्रैक कोर्ट द्वितीय कुलदीप सिंह की अदालत ने यह सजा सुनाई है। दोषियों को हिरासत में लेकर मंडल कारागार भेजा गया है।

अभियोजन पक्ष के अनुसार 31 जुलाई 2020 को सुबह गांव के रामप्रताप की लड़की की शादी में उधार दिए गए 10 हजार रुपए वापस मांगने गई गोसाईगंज थाने के गजनपुर जमुनीपुर गांव निवासी राम उजागीर की पत्नी ऊषा पर जानलेवा हमला हुआ था। बीच-बचाव करने आये पड़ोसी के लड़के विजय की भी पिटाई की गई थी। गंभीर घायल विजय को जिला अस्पताल से लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर किये जाने के बाद उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी।
प्रकरण में पुलिस ने जानलेवा हमले के मामले को गैर इरादतन हत्या की धारा में तरमीम कर आरोपपत्र अदालत में दाखिल किया था। सुनवाई के बाद अदालत ने दोष सिद्ध पाते हुए सजा सुनाई, जबकि एक अन्य आरोपी  की विचरण के दौरान मृत्यु हो गई थी।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago