
अयोध्या में सावन माह के चौथे सोमवार को रामनगरी में लाखों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने सरयू नदी में स्नान कर नागेश्वरनाथ मंदिर में जलाभिषेक किया। इसके बाद श्रद्धालुओं का तांता सिद्धपीठ हनुमानगढ़ी और राम जन्मभूमि पर उमड़ पड़ा। इस दौरान मंदिरों में सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम रहे। अधिकमास की त्रयोदशी तिथि पर लाखों की संख्या में श्रद्धालु अयोध्या पहुंचे। भोर से ही सरयू नदी में स्नान का सिलसिला शुरू हो गया था। राम की पैड़ी स्थित नागेश्वर नाथ महादेव पर जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालु कतारबद्ध दिखे। सभी ने बारी-बारी से भोलेनाथ का दर्शन किया।
सिलसिला देर शाम तक जारी रहा। सावन महीने में भगवान शिव की आराधना करने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। नागेश्वरनाथ मंदिर भी 108 ज्योतिर्लिंगों में से एक है। इस स्थान पर भी आराधना करने के लिए प्रति वर्ष लाखों श्रद्धालु आते हैं। इस वर्ष अधिकमास के कारण आठ सोमवार पड़ रहे हैं।
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More
रात होते ही सोने सा चमकने लगा राम मंदिर का कोना-कोना, अयोध्या के श्रीराम मंदिर… Read More
नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More
रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More
ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More