सड़क दुर्घटना में बीडीओ की दर्दनाक मौत,खड़ी ट्रक में पीछे से जा घुसी कार

 

सुरेन्द्र सिंह-नितेश सिंह

रूदौली अयोध्या
राष्ट्रीय राजमार्ग 28 पर स्थित मुजफ्फर पुर गांव के पास हाइवे पर खड़ी ट्रक में कार घुस जाने से अमानीगंज में तैनात खण्ड विकास अधिकारी की मौत हो गई । ▪जानकारी के अनुसार अमानीगंज में तैनात खण्ड विकास अधिकारी मिल्कीपुर से लखनऊ जा रहे थे।वह जैसे ही ग्राम मुजफ्फर पुर के पास पहुंचे जहां एक ढाबा के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहले से खड़ी ट्रक में पीछे से कार घुस गई।जिसमें खण्ड विकास अधिकारी बुरी तरह घायल हो गए जिन्हें घटना स्थल पर तत्काल पहुंचे भेलसर चौकी प्रभारी निर्मल सिंह,उपनिरीक्षक रणजीत सिंह,उपनिरीक्षक अशोक पाठक ने घायल खण्ड विकास अधिकारी को एनएच की एम्बुलेंस से जिला अस्पताल अयोध्या भेजा ।जिनकी जिला अस्पताल पहुंचने से पहले रास्ते में ही मौत हो गई। जिसमें अयोध्या जिले के अमानीगंज ब्लाक में खण्ड विकास अधिकारी के पद पर तैनात जनार्दन त्रिपाठी पुत्र रमई त्रिपाठी स्वयं गाड़ी चला रहे थे वह जैसे ही ग्राम मुजफरा के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित यादव होटल के पास पहुंचे तभी होटल पर पहले से ही खड़ी ट्रक में कार यूपी 32 सी टी 7100 की जोर दार टक्कर हो गई जिसमें खण्ड विकास अधिकारी बुरी तरह से घायल हो गए जिन्हें घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने तत्काल एनएच की एम्बुलेंस से सीधे जिला अस्पताल अयोध्या भेजा जिनकी अस्पताल पहुंचने से पहले रास्ते मे ही मौत हो गई।
▪भेलसर चौकी प्रभारी ने यह भी बताया कि खण्ड विकास अधिकारी की गाड़ी में एक चेक 70 हज़ार रुपये का व एक चेक डेढ़ लाख रुपये का और लैपटॉप व एक मोबाइल था जिसे बाद में घटना स्थल नी आए मृतक के पुत्र अमित 26 वर्ष को सौंप दिया गया है। चौकी प्रभारी ने बताया कि खण्ड विकास अधिकारी जनार्दन प्रसाद त्रिपाठी पुत्र रमई निवासी जमालपुर थाना पोस्ट बंगल पट्टी जिला जौन पुर के निवासी थे ।
▪बीडीओ की मौत की सूचना पाकर जिलाधिकारी अनुज कुमार झा और मुख्य चिकित्साल अधिकारी डा. हरिओम श्रीवास्तव, सीडीओ अभिषेक आनन्द सहित तमाम अधिकारी जिला चिकित्सालय पहुंच गये। जिला प्रशासन ने मृतक जनार्दन प्रसाद के परिजनों को दुर्घटना की सूचना दिया तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम होने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है।

Web Admin

Recent Posts

50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी।

50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी… Read More

5 days ago

कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता।

कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

5 days ago

दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।

दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।… Read More

6 days ago

2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारियां तेज, सामाजिक समीकरण पर टिकट चयन का जोर।

2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारियां तेज, सामाजिक समीकरण पर टिकट चयन का… Read More

6 days ago

दीपोत्सव में 34 हजार से अधिक स्वयंसेवक, घाटों का होगा विभाजन।

दीपोत्सव में 34 हजार से अधिक स्वयंसेवक, घाटों का होगा विभाजन। अयोध्या। अयोध्या श्रीराम नगरी… Read More

6 days ago

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल पर भाजयुमो निकालेगा विशेष बाइक यात्रा।

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल पर भाजयुमो निकालेगा विशेष बाइक यात्रा। अयोध्या। अयोध्या… Read More

6 days ago