ऑनलाइन समाचार अयोध्या
⏱️ अपडेट: 11:10 AM IST

स्वस्थ भारत के संकल्प: संग अयोध्या में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT
स्वस्थ भारत के संकल्प संग अयोध्या में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस।
▶
0:59
📌 खबर के मुख्य बिंदु (Key Highlights):
  • ताजा अपडेट: स्वस्थ भारत के संकल्प संग अयोध्या में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस।
  • स्थानीय प्रभाव: घटनाक्रम पर प्रशासन और पुलिस बल की पैनी नजर, स्थिति सामान्य।
  • विस्तृत रिपोर्ट: संपूर्ण विवरण, घटनाक्रम और संबंधित बयानों को नीचे पढ़ें।

स्वस्थ भारत के संकल्प संग अयोध्या में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस।

International Yoga Day celebrated in Ayodhya with a resolve for a healthy India. 1 - स्वस्थ भारत के संकल्प संग अयोध्या में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT

अयोध्या।

अयोध्या जिले में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शनिवार को अयोध्या में विभिन्न स्थानों पर सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किए गए। आयुष मंत्रालय भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार आयोजित कार्यक्रमों में जिले भर में व्यापक जनभागीदारी देखने को मिली। इस वर्ष योग दिवस की थीम ‘योगा फॉर हेल्दी एजिंग’ (स्वस्थ आयु के लिए योग) रही।

मुख्य कार्यक्रम राम की पैड़ी पर आयोजित हुआ, जिसकी अध्यक्षता जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने की। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के सहकारिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जे.पी.एस. राठौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। राम की पैड़ी पर आयोजित सामूहिक योगाभ्यास में करीब तीन हजार लोगों ने सहभागिता कर स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT

कार्यक्रम में विधायक चंद्रभान पासवान, पूर्व सांसद लल्लू सिंह, महापौर गिरीश पति त्रिपाठी, निवर्तमान भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे। जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी, मुख्य विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह, नगर आयुक्त जयेन्द्र कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेंद्र कुमार भिटोरिया, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी लालचंद, जिला पंचायत राज अधिकारी नीरज सिन्हा, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. महेंद्र सिंह ‘विष्णु’ तथा जिला होम्योपैथिक अधिकारी डॉ. महेंद्र प्रताप सिंह ने कार्यक्रम में सहभागिता की।

योग दिवस के उपलक्ष्य में जनपद में 15 जून से योग सप्ताह का आयोजन किया गया था। महापौर गिरीश पति त्रिपाठी द्वारा ‘रन फॉर योग’ कार्यक्रम के शुभारंभ के साथ शुरू हुए अभियान के दौरान 15 से 21 जून तक जनपद में लगभग 4 लाख 36 हजार लोगों ने योग गतिविधियों में भाग लिया।

जिले के सभी विकासखंडों, ग्राम पंचायतों, तहसीलों, विद्यालयों, महाविद्यालयों, पुलिस लाइन, सीआरपीएफ, सीआईएसएफ तथा अन्य सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थानों में भी योगाभ्यास कराया गया।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT

आयुष विभाग की ओर से योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए स्लोगन एवं योग चित्रकला प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जा रहा है। प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने की अंतिम तिथि 25 जून निर्धारित की गई है। राज्य स्तर पर विजेताओं को नकद पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

जिला प्रशासन ने योग दिवस कार्यक्रमों में सहभागिता करने वाले सभी नागरिकों का आभार व्यक्त किया।

🛡️ संपादकीय पारदर्शिता एवं तथ्य-जांच नीति:

यह समाचार ऑनलाइन समाचार अयोध्या के अधिकृत संवाददाताओं और आधिकारिक प्रेस विज्ञप्तियों से सत्यापित तथ्यों पर आधारित है। हम निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

संबंधित खबरें एवं प्रायोजित सामग्री (Recommended)

लिंक क्लिपबोर्ड पर कॉपी हो गया! ✅
विज्ञापन / ADVERTISEMENT