अयोध्या आस-पास

स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के निर्धारण के सम्बंध में बैठक ।

स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के निर्धारण के सम्बंध में बैठक ।

अयोध्या।

अयोध्या में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के निर्धारण के सम्बंध में जिलाधिकारी नितीश कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के सभी कार्यक्रमों को धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया जायेगा। जिलाधिकारी ने बैठक में उपस्थित समाजसेवी संगठनों व एनजीओ को स्वतंत्रता दिवस मनाये जाने को लेकर जानकारी ली।

बैठक में जिलाधिकारी ने जेल अधीक्षक से कहा कि उक्त अवसर पर जेल के कैदियों के अंदर भी राष्ट्रीय प्रेम की भावना के प्रति जागरूक करने हेतु कार्यक्रम आयोजित कराये जाय, जिससे उन्हें अनुभूति हो सके कि हम भी आजाद भारत के नागरिक है। इस कार्यक्रम का विस्तृत रूपरेखा अपर जिलाधिकारी नगर सलिल कुमार पटेल द्वारा प्रस्तुत किया जिसमें कहा गया कि 15 अगस्त को सुबह 8 बजे से सभी राजकीय एवं शासकीय भवनों, विद्यालयों, पंचायत घर, कार्यालय में ध्वजारोहण किया जाए।

अपर जिलाधिकारी नगर ने कहा कि 15 अगस्त को सुबह  ग्राम स्वावलम्बी विद्यालय खादी आश्रम द्वारा सर्वधर्म प्रार्थना आयोजित किया जायेगा। इसके संयोजक प्रबन्धक/अध्यक्ष ग्राम स्वावलम्बी विद्यालय/जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी द्वारा की जायेगी। 7 बजे क्रासकन्ट्री रेस डा.भीमराव अम्बेडकर स्टेडियम डाभासेमर में आयोजित किया जायेगा, जिसके संयोजक क्षेत्रीय क्रीडा अधिकारी व क्षेत्राधिकारी नगर है।  समस्त राजकीय तथा गैर राजकीय भवनों/सभी पंचायत भवनों/प्रत्येक विद्यालयों में ध्वजारोहण। इस अवसर पर राष्ट्रीय एकता, अखण्डता, पंथ निरपेक्षता, सामाजिक समरसता तथा साम्प्रदायिक सौहर्द की भावना को बलवती बनाने पर जोर दिया जाय तथा स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास एवं देश के अन्य भागों में शहीद हुये देशभक्तों के जीवन के प्रेरक प्रसंग दोहरायें जाये, जिनसे राष्ट्रीय चेतना जागृति हो। झण्डारोहण के बाद स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का सम्मान कार्यक्रम तथा कलेक्ट्रेट परिसर स्थित सभागार एवं जनपद के सभी विभागों द्वारा पूर्व में प्रदत्त वृक्षारोपण के लक्ष्य के अनुरूप वृक्षारोपण कार्यक्रम किया जायेगा। संयोजक मुख्य चिकित्सा अधिकारी सभी जिला स्तरीय अधिकारी/अपर जिलाधिकारी नगर/सिटी मजिस्ट्रेट/सचिव स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिषद। 8ः30 बजे प्रातः से जनपद में स्थापित सभी  शहीदों / स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण संयोजक नगर आयुक्त, नगर निगम अयोध्या द्वारा किया जायेगा।

इसके बाद प्रातः 10 बजे से जिला चिकित्सालय, जिला महिला चिकित्सालय, श्रीराम अस्पताल, जिला संयुक्त चिकित्सालय दर्शननगर, कुष्ठ आश्रम, मूक बधिर विद्यालय में फल वितरण। 11 बजे पूर्वान्ह जिला कारागार के बंदियों को खाने के साथ फल एवं मिष्ठान वितरण।

अन्य कार्यक्रम जो शासनादेश प्राप्त होगा उसके अनुसार निर्धारित किया जायेगा।

editor

Recent Posts

सर्वोच्च न्यायालय की निगरानी में चढ़ावा मामले की जांच कराने की किया मांग।

सपा नेता ने सर्वोच्च न्यायालय की निगरानी में चढ़ावा मामले की जांच कराने की किया… Read More

2 days ago

जिला अस्पताल के फिजीशियन डा. ने दिया इस्तीफा।

जिला अस्पताल के फिजीशियन डा. ने दिया इस्तीफा। अयोध्या। अयोध्या जिला अस्पताल के फिजीशियन डा.… Read More

2 days ago

कथावाचक पर 15 हजार का इनाम।

कथावाचक पर 15 हजार का इनाम। बीकापुर_अयोध्या। अयोध्या  अयोध्या जिले के बीकापुर कोतवाली क्षेत्र में… Read More

2 days ago

एसआईटी रिपोर्ट के आधार पर होंगे सुधार, लागू होंगी संस्तुतियां।

एसआईटी रिपोर्ट के आधार पर होंगे सुधार, लागू होंगी संस्तुतियां: नृपेन्द्र मिश्र। अयोध्या। अयोध्या श्रीराम… Read More

4 days ago

वोटर लिस्ट के प्रत्येक पन्ने की हो मैपिंग, सूचीबद्ध किए जाएं वैचारिक मतदाता, विजय प्रताप। अयोध्या। अयोध्या भाजपा महानगर की पार्टी कार्यालय में आयोजित जिला बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने तथा आगामी चुनावी तैयारियों को लेकर रणनीति पर मंथन किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए महानगर प्रभारी एवं क्षेत्रीय महामंत्री विजय प्रताप सिंह ने कहा कि मंडल पदाधिकारी सभी बूथों की वोटर लिस्ट के प्रत्येक पन्ने की मैपिंग करेंगे। पार्टी विचारधारा से जुड़े मतदाताओं को सूचीबद्ध करने के साथ अन्य मतदाताओं का भी वर्गीकरण कर पन्नों की ग्रेडिंग की जाएगी। इस ग्रेडिंग की रिपोर्ट जिला पदाधिकारियों को उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे संगठन को जमीनी स्थिति का सही आकलन हो सके। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन और जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर चलाए जा रहे ‘‘12 साल विश्वास, विकास एवं जनकल्याण’’ अभियान के माध्यम से कार्यकर्ता जनता के बीच पहुंचेंगे। अभियान के तहत सरकार की उपलब्धियों और जनहितकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाई जाएगी तथा उनसे संवाद स्थापित किया जाएगा। महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने संगठनात्मक कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि प्रत्येक माह एक से सात तारीख तक मंडल स्तर, 15 तारीख तक जिला स्तर की बैठकें आयोजित की जाएंगी। इसके अलावा माह के तीसरे रविवार को शक्ति केंद्र की बैठक तथा अंतिम रविवार को प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के साथ बूथ बैठक आयोजित कर संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा की जाएगी। उन्होंने कहा कि नियमित बैठकों के माध्यम से संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाया जाएगा। बैठक में विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, महापौर गिरीश पति त्रिपाठी, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक सिंह रोहित, महामंत्री शैलेन्द्र कोरी, परमानंद मिश्र, शिवेन्द्र सिंह, नगर निगम के उपसभापित संतोष सिंह, तिलकराम मौर्या, शशि प्रताप सिंह, बालकृष्ण वैश्य, हरभजन गौड़, महानगर पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा के अध्यक्ष व महामंत्री शामिल हुए।

वोटर लिस्ट के प्रत्येक पन्ने की हो मैपिंग, सूचीबद्ध किए जाएं वैचारिक मतदाता, विजय प्रताप।… Read More

5 days ago

केन्द्र सरकार के बारह साल पूर्ण होने पर जिले के सभी ब्लाकों मुख्यालयों में लगा जनकल्याण शिविर।

केन्द्र सरकार के बारह साल पूर्ण होने पर जिले के सभी ब्लाकों मुख्यालयों में लगा… Read More

5 days ago