
अयोध्या जिला अस्पताल में उपचार के दौरान रविवार की रात एक युवती की मौत हो गई। युवती ने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया था। अमेठी जनपद निवासी युवती की मौत को लेकर तमाम सवाल खड़े हो गए हैं, जिसका जवाब पुलिस को तलाशना होगा।
मिली जानकारी के अनुसार अमेठी जिले के थाना जगदीशपुर क्षेत्र स्थित ग्राम मटियारी निवासी 18 वर्षीय युवती पुष्पा पुत्री मटोले ने रविवार को कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। जिससे पुष्पा को उल्टियां होने लगी तो मामले की जानकारी हुई और उसके भाई अखिलेश ने उपचार के लिए गंभीर हालत में जिले के बीकापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आया।
सीएचसी पर चिकित्सकों ने कुछ देर उपचार किया और हालत में सुधार न होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उसके बाद देर शाम लाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान पुष्पा ने रविवार की रात 10 बजे के आसपास दम तोड़ दिया। अखिलेश का कहना है कि पुष्पा ने ऐसा क्यों किया यह बात समझ में नहीं आ रही है। प्रकरण में दबी जुबान प्रेम प्रसंग को कारण बताया जा रहा है।
लेकिन सवाल यह है कि उसका भाई युवती को कुमारगंज क्षेत्र स्थित सौ शैया और पचास शैय्या अस्पताल व सीएचसी मिल्कीपुर ले जाने के बजाय सीएचसी बीकापुर क्यों लेकर गया? फ़िलहाल जिला अस्पताल प्रशासन ने शव को मोर्चरी में रखवा पोस्टमार्टम के लिए मेमो नगर कोतवाली पुलिस को भेजवाया है। अब पुलिस को घटना के कारण और भूमिका की जाँच करनी होगी।
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More
रात होते ही सोने सा चमकने लगा राम मंदिर का कोना-कोना, अयोध्या के श्रीराम मंदिर… Read More
नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More
रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More
ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More