13 drown as dinghy capsizes in AP stream 1493396885 - स्नान के दौरान बड़ा हादसा, तीन महिलाओं की डूबने से मौत, दो की तलाश जारी।

स्नान के दौरान बड़ा हादसा, तीन महिलाओं की डूबने से मौत, दो की तलाश जारी।

अयोध्या उत्तर प्रदेश

सरयू में स्नान के दौरान बड़ा हादसा, तीन महिलाओं की डूबने से मौत, दो की तलाश जारी।

13 drown as dinghy capsizes in AP stream 1493396885 - स्नान के दौरान बड़ा हादसा, तीन महिलाओं की डूबने से मौत, दो की तलाश जारी।

अयोध्या।

अयोध्या जिले के रौनाही थाना क्षेत्र के गांव के पास सरयू नदी में मंगलवार को स्नान के दौरान बड़ा हादसा हो गया। स्नान करने गई पांच महिलाएं गहरे पानी में डूब गईं। सूचना मिलते ही पुलिस, स्थानीय गोताखोरों और स्टीमर की मदद से राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया गया। अब तक तीन महिलाओं को नदी से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं दो अन्य महिलाओं की तलाश देर शाम तक जारी रही।

मिली जानकारी के अनुसार सनाहा गांव निवासी मरियम 18 वर्ष (पुत्री) असलम, रशीदा 15 वर्ष (पुत्री) राशिद, नाजिया 15 वर्ष (पुत्री) अकरम, सजरुल 40 वर्ष (पत्नी) अकरम तथा उनकी रिश्तेदार शाहीन 70 वर्ष (पुत्री) मुस्तकीम निवासी पूरे भुलई, नगर पंचायत खिरौनी, सरयू नदी में स्नान करने गई थीं। बताया जा रहा है कि स्नान के दौरान एक किशोरी का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चली गई। उसे बचाने के प्रयास में अन्य महिलाएं भी नदी की तेज धारा में फंसकर डूबने लगीं।

सूचना मिलने पर उपजिलाधिकारी सोहावल सविता देवी और रौनाही थाना प्रभारी रतन कुमार शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय गोताखोरों और स्टीमर की सहायता से नदी में सर्च अभियान चलाया गया। देर शाम तक दो महिलाओं की तलाश जारी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *