refit 1790659340053 d8d4f9 large card - स्टेशन से छह वर्षीय बच्ची लापता, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस।

स्टेशन से छह वर्षीय बच्ची लापता, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस।

अयोध्या उत्तर प्रदेश

स्टेशन से छह वर्षीय बच्ची लापता, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस।

refit 1790659340053 d8d4f9 large card - स्टेशन से छह वर्षीय बच्ची लापता, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस।

अयोध्या।

अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया से छह वर्षीय बच्ची के लापता होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। घटना 25 सितंबर की शाम की है। बारिश के चलते परिवार स्टेशन परिसर में रुका हुआ था। इसी दौरान शाम करीब 7 बजे के आसपास बच्ची अचानक परिजनों की नजरों से ओझल हो गई।

बच्ची के गायब होने की सूचना मिलते ही जीआरपी और स्थानीय पुलिस सक्रिय हो गई। तलाश के लिए स्टेशन परिसर और आसपास के क्षेत्रों में लगे 500 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाली गई है। पुलिस अब तक 100 से अधिक लोगों से पूछताछ कर चुकी है। बच्ची के संभावित आवागमन वाले रास्तों और आसपास के इलाकों में भी पुलिस टीमों ने जांच की है।

परिजनों की तहरीर पर जीआरपी अयोध्या कैंट में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस स्टेशन परिसर के अलावा आसपास के क्षेत्रों में बच्ची की तलाश कर रही है और सीसीटीवी फुटेज के जरिए उसके संभावित रास्ते का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

जीआरपी चौकी प्रभारी जयंत दुबे के अनुसार, नया घाट क्षेत्र में अस्थायी रूप से रह रहा परिवार बारिश से बचने के लिए 25 सितंबर को अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में आया था। इसी दौरान बच्ची लापता हो गई। परिजनों के मुताबिक बच्ची का नाम दिव्या है। घटना के समय उसने लाल रंग की फ्रॉक पहन रखी थी। उसका रंग गोरा और शरीर इकहरा है। बच्ची बस्ती जिले के खंडौली क्षेत्र की रहने वाली बताई गई है।

बच्ची की तलाश के लिए पुलिस की कई टीमें लगाई गई हैं। पुलिस ने आम लोगों से भी अपील की है कि बच्ची के संबंध में किसी भी तरह की जानकारी मिलने पर सूचना दें।

(फोटो काल्पनिक है)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *