सुल्तानपुर में शोभायात्रा पर पथराव-तोड़फोड़, सिपाही समेत 8 लोग घायल

सुल्तानपुर में शोभायात्रा पर पथराव-तोड़फोड़, सिपाही समेत 8 लोग घायल|

सुल्तानपुर|
सुल्तानपुर में देर शाम सोमवार को विसर्जन शोभा यात्रा में डीजे बजाने को लेकर दौरान दो समुदाय आमने-सामने आ गए। दोनों समुदाय में पथराव शुरू हो गया। उपद्रवियों ने दो बाइक में आग लगा दी। घटना के दौरान एक सिपाही समेत आठ लोग घायल हो गए। पत्थरबाजों ने यूपी 112 की PRV भी क्षतिग्रस्त कर दी। सूचना पाकर आस-पास के पांच थानों की फोर्स पहुंची। स्थिति संभालने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े। करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद स्थिति पर काबू पाया। पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
SP सोमेन वर्मा ने बताया कि दो समुदाय में डीजे बजाने को लेकर विवाद हो गया था। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। जो भी उपद्रव कर रहे थे उनको हटा दिया गया है। जल्द ही उपद्रवियों की गिरफ्तारी होगी। घटना बल्दीराय इब्राहीमपुर की है।
बताया जाता है कि बल्दीराय थाना क्षेत्र के पूजा पंडालों से देवी प्रतिमाओं की शोभायात्रा सोमवार को निकाली गई थी, जो गोमती नदी के इसोली घाट में विसर्जित करने के लिए ले जाई जा रही थी। इस दौरान इब्राहिमपुर गांव के पास शोभा यात्रा पहुंची तो उसी समय मगरिब की नमाज हो रही थी। कुछ लोगों ने शोभायात्रा में साथ चल रहे डीजे को बंद करने की बात कही।
इसमें दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। इस दौरान दूसरे पक्ष के किसी ने देवी प्रतिमा पर पत्थर फेंक दिया। फिर दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए। जमकर पथराव हुआ। मौके पर पहुंची बल्दीराय थाना के पुलिस पर भी पथराव करते हुए भीड़ ने उन्हें खदेड़ दिया। पथराव मैं तीन पुलिसकर्मियों को भी चोटें आई हैं। उपद्रवियों ने कई घरों में भी तोड़फोड़ की।
तीन वाहनों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। पुलिस ने इसकी सूचना एसपी को दी। डीएम रवीश गुप्ता व एसपी सोमेन वर्मा जिला मुख्यालय से पीएसी व कई थानों की पुलिस के साथ मौके पर पहुंचकर स्थिति पर नियंत्रण किया। पुलिस ने साढ़े आठ बजे तक स्थिति काबू में होने का दवा किया है।
editor

Recent Posts

बीकापुर में बाढ़ व जलभराव से मिलेगी मुक्ति, विधायक ने किया डी-वॉटरिंग पंपिंग स्टेशन का निरीक्षण।

बीकापुर में बाढ़ व जलभराव से मिलेगी मुक्ति, विधायक ने किया डी-वॉटरिंग पंपिंग स्टेशन का… Read More

13 hours ago

18 सितंबर को लगेगा विशाल रोजगार मेला, 78 से अधिक कंपनियां देंगी 13 हजार नौकरियां।

18 सितंबर को लगेगा विशाल रोजगार मेला, 78 से अधिक कंपनियां देंगी 13 हजार नौकरियां।… Read More

22 hours ago

50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी।

50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी… Read More

7 days ago

कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता।

कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

7 days ago

दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।

दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।… Read More

1 week ago