सुल्तानपुर में थाने के चौकीदार को मारी गोली, स्कूल से बच्चे को छोड़कर लौटा रहा

सुल्तानपुर में थाने के चौकीदार को मारी गोली, स्कूल से बच्चे को छोड़कर लौटा रहा

सुल्तानपुर के कुड़वार में आज उस समय हड़कंप मच गया जब थाने के चौकीदार को दबंगों ने गोली मार दिया और मौके से फरार हो गए। बताया जा रहा है घटना तब हुई जब पीड़ित बच्चे को स्कूल छोड़कर लौट रहा था। गोली चौकीदार के के पैर में लगी है जिसे स्थानीय लोगो ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। CO सिटी डॉ. राघवेंद्र चतुर्वेदी ने बताया की पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना कुड़वार थाना अंतर्गत इसरोली गांव की है। गांव निवासी राम सुंदर रोज की तरह आज ड्यूटी से लौटा था और बेटे को स्कूल पहुंचाने गया था। वहां से घर लौट रहा था आरोप है कि रास्ते में चंद्रभान, दयाराम, नरेंद्र मौर्य ने तमंचे से फायर किया। पीड़ित ने बताया कि पहली बार गोली लगी नहीं तो दुबारा नरेंद्र ने फायर किया तो गोली पैर में लगी। इसके बाद चार पांच लोगो ने डंडे आदि से मारा। गुहार लगाने पर गांव वाले जमा हुए तो हमलावर भाग गए। पुलिस हमें CHC लाई वहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
रामसुंदर ने बताया कि यह सभी रंगदारी मांग रहे थे। इनसे हमारी चुनावी रंजिश चली आ रही है। 2017 में हमारी भाभी संगीता देवी प्रधान थी तब से यह लोग हमसे रंजिश रख रहे हैं। यह चौथी बार हम पर हमला हुआ है। इससे पहले 9 जुलाई को मेरे भाई गया प्रसाद पर इन लोगो ने हमला किया जिसकी थाने पर कंप्लेन किया लेकिन मुकदमा नहीं लिखा गया।
Co सिटी राघवेंद्र प्रसाद ने बताया कि राम सुंदर कनौजिया, गया प्रसाद कनौजिया यह तीन-चार भाई हैं। इनका विवाद चला आ रहा है। परसों मुकदमा दर्ज हुआ। इसी को लेकर इनके द्वारा कहा जा रहा है कि मुझे मारा गया। इसकी जांच की जा रही है।
editor

Recent Posts

सर्वोच्च न्यायालय की निगरानी में चढ़ावा मामले की जांच कराने की किया मांग।

सपा नेता ने सर्वोच्च न्यायालय की निगरानी में चढ़ावा मामले की जांच कराने की किया… Read More

2 days ago

जिला अस्पताल के फिजीशियन डा. ने दिया इस्तीफा।

जिला अस्पताल के फिजीशियन डा. ने दिया इस्तीफा। अयोध्या। अयोध्या जिला अस्पताल के फिजीशियन डा.… Read More

2 days ago

कथावाचक पर 15 हजार का इनाम।

कथावाचक पर 15 हजार का इनाम। बीकापुर_अयोध्या। अयोध्या  अयोध्या जिले के बीकापुर कोतवाली क्षेत्र में… Read More

2 days ago

एसआईटी रिपोर्ट के आधार पर होंगे सुधार, लागू होंगी संस्तुतियां।

एसआईटी रिपोर्ट के आधार पर होंगे सुधार, लागू होंगी संस्तुतियां: नृपेन्द्र मिश्र। अयोध्या। अयोध्या श्रीराम… Read More

4 days ago

वोटर लिस्ट के प्रत्येक पन्ने की हो मैपिंग, सूचीबद्ध किए जाएं वैचारिक मतदाता, विजय प्रताप। अयोध्या। अयोध्या भाजपा महानगर की पार्टी कार्यालय में आयोजित जिला बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने तथा आगामी चुनावी तैयारियों को लेकर रणनीति पर मंथन किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए महानगर प्रभारी एवं क्षेत्रीय महामंत्री विजय प्रताप सिंह ने कहा कि मंडल पदाधिकारी सभी बूथों की वोटर लिस्ट के प्रत्येक पन्ने की मैपिंग करेंगे। पार्टी विचारधारा से जुड़े मतदाताओं को सूचीबद्ध करने के साथ अन्य मतदाताओं का भी वर्गीकरण कर पन्नों की ग्रेडिंग की जाएगी। इस ग्रेडिंग की रिपोर्ट जिला पदाधिकारियों को उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे संगठन को जमीनी स्थिति का सही आकलन हो सके। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन और जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर चलाए जा रहे ‘‘12 साल विश्वास, विकास एवं जनकल्याण’’ अभियान के माध्यम से कार्यकर्ता जनता के बीच पहुंचेंगे। अभियान के तहत सरकार की उपलब्धियों और जनहितकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाई जाएगी तथा उनसे संवाद स्थापित किया जाएगा। महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने संगठनात्मक कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि प्रत्येक माह एक से सात तारीख तक मंडल स्तर, 15 तारीख तक जिला स्तर की बैठकें आयोजित की जाएंगी। इसके अलावा माह के तीसरे रविवार को शक्ति केंद्र की बैठक तथा अंतिम रविवार को प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के साथ बूथ बैठक आयोजित कर संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा की जाएगी। उन्होंने कहा कि नियमित बैठकों के माध्यम से संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाया जाएगा। बैठक में विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, महापौर गिरीश पति त्रिपाठी, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक सिंह रोहित, महामंत्री शैलेन्द्र कोरी, परमानंद मिश्र, शिवेन्द्र सिंह, नगर निगम के उपसभापित संतोष सिंह, तिलकराम मौर्या, शशि प्रताप सिंह, बालकृष्ण वैश्य, हरभजन गौड़, महानगर पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा के अध्यक्ष व महामंत्री शामिल हुए।

वोटर लिस्ट के प्रत्येक पन्ने की हो मैपिंग, सूचीबद्ध किए जाएं वैचारिक मतदाता, विजय प्रताप।… Read More

5 days ago

केन्द्र सरकार के बारह साल पूर्ण होने पर जिले के सभी ब्लाकों मुख्यालयों में लगा जनकल्याण शिविर।

केन्द्र सरकार के बारह साल पूर्ण होने पर जिले के सभी ब्लाकों मुख्यालयों में लगा… Read More

5 days ago