अयोध्या: जितेंद्र त्यागी ने किया सरयू में स्नान, लेंगे संन्यास, किया भगवा धारण

अयोध्या: जितेंद्र त्यागी ने किया सरयू में स्नान, लेंगे संन्यास, किया भगवा धारण

इस्लाम धर्म छोड़ चुके शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन जितेंद्र नारायण त्यागी उर्फ वसीम रिजवी गुरुवार को अयोध्या पहुंचे। उन्होंने सरयू स्नान के बाद आधुनिक वस्त्र त्यागते हुए शीघ्र संन्यास लेने की भी घोषणा की। उन्होंने यहां हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास से भी मुलाकात की। महंत श्री दास ने उन्हें भगवा वस्त्र भेंट किए।
इस मौके पर श्री त्यागी ने कहा कि हिन्दुओं के खिलाफ इंटरनेशनल साजिश चल रही है। जो सीरिया में हो रहा है वही हिन्दुस्तान में हो रहा है। उन्होंने कहा कि उनका जीवन अब हिंदुओं की रक्षा के लिए समर्पित है। बोले पूरी दुनिया के जिहादी और आतंकी हम को मारना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि यदि उनका सर काट भी लिया जाता है तो वे कटा सर लेकर ईश्वर की शरण में जाएंगे।
काशी और मथुरा के मामले पर बोलते हुए कहा कि जितने भी मंदिर जिनको तोड़कर मस्जिद बनाई गई है मुसलमानों को चाहिए कि आपसी तालमेल से उस मामले को हल कर ले। जहां पर यह सिद्ध हो कि वह मंदिर था वह हिंदू भाइयों को वापस कर दी जानी चाहिए। भगवा धारण करके बोले कि जीवन का वह धार्मिक पल शुरू हुआ है। कहा कि सनातन धर्म के लिए कुछ करना है। उन्होंने कहा कि सबसे पहले हिंदुओं का कल्याण होना चाहिए और उनके अंदर का भय मिटना चाहिए।
editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

1 week ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

1 week ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago