सुल्तानपुर में ट्रक ने ARTO के सिपाही-ड्राइवर को रौंदा, मौत

सुल्तानपुर में ट्रक ने ARTO के सिपाही-ड्राइवर को रौंदा, मौत | प्रवर्तन अधिकारी की गाड़ी को भी मारी टक्कर; बलिया हाइवे पर चेकिंग कर रहे थे |

सुल्तानपुर में चेकिंग के दौरान एक ट्रक ड्राइवर ने ARTO प्रवर्तन के एक सिपाही और ड्राइवर को रौंद दिया। इसके बाद ARTO की गाड़ी को भी टक्कर मारी और मौके पर ट्रक छोड़कर ड्राइवर फरार हो गया। हादसे में दोनों कर्मियों की मौत हो गई है। प्रवर्तन अधिकारी बाल-बाल बचे। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल की जांच की है। ARTO प्रवर्तन ने केस दर्ज कराया है। ट्रक को कब्जे में लेकर पुलिस कार्रवाई में जुटी है।
यह हादसा गोसाईंगंज थाना क्षेत्र के माधवपुर छतौना गांव के पास की है। ARTO प्रवर्तन राकेश कुमार वर्मा मंगलवार की सुबह करीब चार बजे लखनऊ-बलिया मार्ग पर चेकिंग के लिए निकले थे। वे माधवपुर छतौना गांव के पास गाड़ी से नीचे उतरकर टीम के साथ वाहनों की चेकिंग कर रहे थे।
इसी बीच सुल्तानपुर से कादीपुर की तरफ जा रही तेज रफ्तार ट्रक को टीम ने रुकने का इशारा किया। ट्रक ड्राइवर ने रफ्तार बढ़ा दी और भागने लगा। ARTO के संविदा पर तैनात ड्राइवर अब्दुल मोबीन और सिपाही अरुण सिंह ने बचने का प्रयास किया, लेकिन ट्रक ड्राइवर ने उन्हें कुचल दिया। इसके बाद सड़क किनारे खड़ी ARTO को भी टक्कर मारी।
ARTO प्रवर्तन राकेश कुमार वर्मा ने पुलिस को तत्काल बुलाया, लेकिन ट्रक ड्राइवर फरार हो गया। पुलिस के पहुंचने से पहले ड्राइवर मोबीन और सिपाही अरुण की मौत हो चुकी थी। अरुण सिंह लखनऊ में बीकेटी के रहने वाले थे। ड्राइवर मोबीन सुल्तानपुर के कोतवाली नगर के शास्त्रीनगर का रहने वाला था।
पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा, क्षेत्राधिकारी जयसिंहपुर कृष्णकांत सरोज और थानाध्यक्ष संदीप राय मौके पर पहुंचे। दोनों कर्मियों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। आरोपी ट्रक ड्राइवर की तलाश जारी है। ट्रक पर लोहे की चादर लदी हुई थी।
सीओ जयसिंहपुर कृष्णकांत सरोज ने बताया, ”चेकिंग के दौरान यह घटना घटी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।”
editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago