हैरिंग्टनगंज: शिक्षिका से रिश्वत मांगना कार्यालय सहायक को पड़ा भारी, बीएसए ने किया निलंबित

हैरिंग्टनगंज: शिक्षिका से रिश्वत मांगना कार्यालय सहायक को पड़ा भारी, बीएसए ने किया निलंबित |

जिले के हैरिंग्टनगंज के प्राथमिक विद्यालय भीटारी में तैनात एक शिक्षिका से चाइल्ड केयर लीव स्वीकृत करने के लिए छह हजार रुपये घूस मांगने वाले कार्यालय सहायक को बीएसए ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलम्बन की अवधि में कार्यालय सहायक को नियमित रूप से दफ्तर में हाजिरी देने का निर्देश दिया गया है।
बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार राय की ओर से जारी पत्र के अनुसार प्राथमिक विद्यालय भीटारी में तैनात सहायक अध्यापिका दीप्ती सिंह ने खंड कार्यालय हैरिंग्टनगंज द्वारा अवकाश प्रार्थना पत्र दिया था। जिस पर वहां के कार्यालय सहायक दीपक कुमार द्वारा शिक्षिका से छह हजार रुपये घूस की मांग की गई। शिक्षिका द्वारा इसकी शिकायत बेसिक शिक्षा अधिकारी से की गई।
बीएसए द्वारा गोपनीय जांच कराई गई तो आरोप सही पाए गए, जिसके चलते बीएसए श्री राय ने अनुशासनहीनता और कर्तव्य निर्वहन के प्रति घोर उदासीनता बरतने के आरोप में कार्यालय सहायक को सोमवार को निलम्बित कर दिया। इसके साथ ही मुख्यालय के खंड शिक्षा अधिकारी रामचंदर मौर्य को पूरी जांच कर 15 दिनों में आख्या देने का निर्देश दिया है।
editor

Recent Posts

रक्षाबंधन पर्व के दृष्टिगत मिलावटी खाद्य पदार्थों के विरुद्ध विशेष अभियान जारी।

रक्षाबंधन पर्व के दृष्टिगत मिलावटी खाद्य पदार्थों के विरुद्ध विशेष अभियान जारी। अयोध्या अयोध्या के… Read More

5 days ago

विधायक ने किया रसोइयों का सम्मान, बोले- बच्चों के पोषण में इनकी अहम भूमिका।

विधायक ने किया रसोइयों का सम्मान, बोले- बच्चों के पोषण में इनकी अहम भूमिका। अयोध्या।… Read More

1 week ago

सोशल मीडिया एक्टिव लोगों की बनेगी सूची, मठ-मंदिरों का भी जुटाया जाएगा ब्योरा।

सोशल मीडिया एक्टिव लोगों की बनेगी सूची, मठ-मंदिरों का भी जुटाया जाएगा ब्योरा। अयोध्या। अयोध्या… Read More

1 week ago

उत्सव में गूंजा महिला सशक्तिकरण का संदेश, उत्कृष्ट योगदान के लिए महिलाओं का सम्मान।

उत्सव में गूंजा महिला सशक्तिकरण का संदेश, उत्कृष्ट योगदान के लिए महिलाओं का सम्मान। अयोध्या।… Read More

1 week ago

रसोइयों को योगी सरकार की सौगात, मानदेय ₹3000 और यूनिफॉर्म की राशि ₹1000 हुई ।

रसोइयों को योगी सरकार की सौगात, मानदेय ₹3000 और यूनिफॉर्म की राशि ₹1000 हुई ।… Read More

1 week ago

1100 महिलाओं ने किया रुद्राभिषेक, हर-हर महादेव से गूंज उठी अयोध्या।

1100 महिलाओं ने किया रुद्राभिषेक, हर-हर महादेव से गूंज उठी अयोध्या। अयोध्या। अयोध्या श्रीराम नगरी… Read More

1 week ago