सुल्तानपुर: पूर्व विधायक चंद्रभद्र सिंह समेत छह लोगों पर दर्ज हुआ धोखाधड़ी का केस

======== जिले के धनपतगंज थाना पुलिस ने पूर्व विधायक चंद्रभद्र सिंह समेत छह के खिलाफ ठगी का केस दर्ज किया है। 23 मई से अब तक विधायक पर यह तीसरी एफआई दर्ज हुई है। धनपतगंज स्थित मायंग गांव के प्रधान रामदेव निषाद का आरोप है कि प्रधान और सेक्रेटरी के हस्ताक्षर से बैंक में विभिन्न योजनाओं का खाता खुलवाया गया था। इसके बाद से कभी उनका हस्ताक्षर नहीं करवाया गया।
दरअसल, सभी कागजात और खाते की देखभाल गांव के पूर्व विधायक चंद्रभद्र सिंह सोनू, सूर्यप्रकाश सिंह, रोशन सिंह, उदय प्रताप यादव निवासी मायंग, हृदयराम यादव निवासी भरसड़ा और सेक्रेटरी प्रदीप सिंह मिलकर कर रहे हैं। प्रधान का आरोप है कि सेक्रेटरी पूर्व विधायक के रिश्तेदार होने के साथ कई वर्ष से एक ही जगह पर तैनात है।
सेक्रेटरी और पूर्व विधायक धोखाधड़ी करके योजनाओं का पैसा हड़प लेते हैं। सरकारी योजनाओं का कार्य भी नहीं हो पा रहा है। प्रधान रामदेव निषाद ने पूर्व विधायक से अपनी जान को भी खतरा बताया है। धनपतगंज थाना प्रभारी श्रीराम पांडेय ने बताया कि प्रधान रामदेव निषाद की तहरीर पर पूर्व विधायक समेत छह लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
editor

Recent Posts

बीकापुर में बाढ़ व जलभराव से मिलेगी मुक्ति, विधायक ने किया डी-वॉटरिंग पंपिंग स्टेशन का निरीक्षण।

बीकापुर में बाढ़ व जलभराव से मिलेगी मुक्ति, विधायक ने किया डी-वॉटरिंग पंपिंग स्टेशन का… Read More

23 hours ago

18 सितंबर को लगेगा विशाल रोजगार मेला, 78 से अधिक कंपनियां देंगी 13 हजार नौकरियां।

18 सितंबर को लगेगा विशाल रोजगार मेला, 78 से अधिक कंपनियां देंगी 13 हजार नौकरियां।… Read More

1 day ago

50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी।

50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी… Read More

1 week ago

कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता।

कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।

दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।… Read More

1 week ago