
सुंदरकांड और शिव शक्ति का साक्षी बना रामकथा पार्क।
अयोध्या।
अयोध्या श्रीराम नगरी में रामकथा पार्क में चल रहे रामोत्सव में बारिश की बूंदों के साथ रामरस का पान दर्शकों ने किया। साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित अमित दीक्षित के दल ने नौटंकी विधा में राम रमेति के माध्यम से राम चरित्र को मंचित किया। नगाड़े की धुन पर दोहे, गीतों की शैली में बोले गए संवाद दर्शकों को लुभा गए। उसके बाद प्रख्यात कथक नृत्यांगना सुरभि सिंह के दल ने सुंदर काण्ड का मंचन किया। ध्वनि और प्रकाश के सुंदर संयोजन के साथ ईशा, मीशा, संगीता, आकांक्षा और शमसुर रहमान ने भी भूमिका निभाई। लखनऊ से आई डॉ. सीमा मोदी के दल ने शिव शक्ति नृत्य नाटिका प्रस्तुत किया। शिव और शक्ति एक दूसरे के पूरक है इसी अर्धनारीश्वर के रूप को मंच पर गीतों के माध्यम से कलाकारो ने प्रस्तुत किया। सह कलाकारो में खुशी, अमन कुमार, आशीष, मनीषा, अमित, दिवाकर शामिल रहे। पर्णिका श्रीवास्तव के दल ने इसके बाद मंच पर अयोध्या काण्ड के प्रसंगों को मंचित करते हुए सूर्पनखा प्रसंग को दिखाया तो सभी अभिभूत हो गए।
प्रयागराज से आईं तनु सोनकर के दल ने पुष्प वाटिका से सीता स्वयंवर का दृश्य दिखाया। वहीं वाराणसी से आए रुद्र शंकर मिश्र के दल ने इसके बाद मंच पर कथक नृत्य शैली के द्वारा राम चरित्र नाटिका की प्रस्तुति की। उत्तराखंड के दिनेश बुग्याली के दल ने युद्ध के मैदान पर शत्रुओं को छल से परास्त करने की किए जाने वाले लोक नृत्य छलिया की प्रस्तुति की।
संचालन देश दीपक मिश्र ने किया। अंतरराष्ट्रीय रामायण एवम वैदिक शोध संस्थान के निदेशक डॉ. लवकुश द्विवेदी के निर्देशन में कलाकारों का सम्मान किया गया।
50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी… Read More
कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।… Read More
2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारियां तेज, सामाजिक समीकरण पर टिकट चयन का… Read More
दीपोत्सव में 34 हजार से अधिक स्वयंसेवक, घाटों का होगा विभाजन। अयोध्या। अयोध्या श्रीराम नगरी… Read More
प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल पर भाजयुमो निकालेगा विशेष बाइक यात्रा। अयोध्या। अयोध्या… Read More