
अयोध्या-लखनऊ रेल खंड पर शनिवार देर रात एक ट्रेन की चपेट में आकर चार पशुओं समेत 16 गिद्धों की मौत हो गई और दो गिद्ध घायल हो गए। घायल गिद्धों का इलाज कराया जा रहा है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते ट्रैक से मरे पशुओं को हटवा लिया जाता तो गिद्ध चपेट में न आते।
मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि लखनऊ-अयोध्या रेल प्रखंड के बड़ागांव देवरा कोट रेलवे स्टेशन के बीच गेट संख्या 137 सी देवरा कोट गांव के पास रात किसी ट्रेन की चपेट से चार छुटा जानवरों की मौत हो गई थी। इसी को अपना निवाला बनाने पहुंचे 18 गिद्धों में से 16 भी एक दूसरी ट्रेन की चपेट में आ गए। जिससे उनकी भी मौत हो गई। जबकि घायल दो गिद्धों का इलाज वन विभाग करा रहा है। मामले की सूचना प्रधान प्रतिनिधि ने वन विभाग को दी है।
प्रधान प्रतिनिधि देवरा कोट ने बताया रेलवे विभाग द्वारा मृतक छुटा जानवरों को ट्रैक से हटवाया नहीं गया था। इसी को निवाला बनाने पहुंचे 18 गिद्ध भी दूसरी ट्रेन की चपेट में आ गये। मृतक गिद्धों को गड्ढे में दफन किया गया। वन विभाग के फारेस्टर मदन गोपाल ने बताया दो घायल गिद्ध का इलाज किया गया। उन्होंने बताया 16 गिद्धों की मौत की सूचना वन विभाग के उच्चाधिकारियों को दी गई है। उन्होंने बताया कि स्टेशन अधीक्षक से जानकारी मांगी गई है।
50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी… Read More
कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।… Read More
2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारियां तेज, सामाजिक समीकरण पर टिकट चयन का… Read More
दीपोत्सव में 34 हजार से अधिक स्वयंसेवक, घाटों का होगा विभाजन। अयोध्या। अयोध्या श्रीराम नगरी… Read More
प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल पर भाजयुमो निकालेगा विशेष बाइक यात्रा। अयोध्या। अयोध्या… Read More