सुल्तानपुर - उत्तरप्रदेश

सीजेएम कोर्ट के आदेश पर कार्रवाई,इंस्पेक्टर के अपहरण पर तत्कालीन महिला SO समेत सिपाही पर FIR, SP कर चुके संस्पेंड

सुल्तानपुर में सीजेएम कोर्ट के आदेश पर कार्रवाई,इंस्पेक्टर के अपहरण पर तत्कालीन महिला SO समेत सिपाही पर FIR, SP कर चुके संस्पेंड|

 

सुल्तानपुर|

जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां तत्कालीन महिला थानाध्यक्ष मीरा कुशवाहा व एक महिला सिपाही के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज हुआ है। सीजेएम कोर्ट के निर्देश पर आज कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को ही एसपी ने महिला थाना इंचार्ज को सस्पेंड किया था।
जानकारी के अनुसार प्रकरण हलियापुर थाने में तैनात रहे इंस्पेक्टर निशू तोमर से जुड़ा हुआ है। एसपी कार्यालय में तैनात एक महिला सिपाही ने जुलाई माह में इंस्पेक्टर निशू तोमर के खिलाफ रेप का केस कोतवाली नगर में दर्ज कराया था। केस में घर में घुसकर मारपीट, धमकी और गाली-गलौज करने और पैसे के लेनदेन की धाराएं भी साथ में लगाई गई थी। विवेचना पहले नगर कोतवाल राम आशीष उपाध्याय को मिली। पीड़िता ने कोतवाल पर पक्षपात करने का आरोप लगाया और यह विवेचना महिला थानाध्यक्ष मीरा कुशवाहा के सुपुर्द कर दी गई थी।
उधर, महिला थानाध्यक्ष मीरा कुशवाहा को जिला सत्र न्यायालय में इंस्पेक्टर की उपस्थिति की सूचना हुई तो वो पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और उन्हें महिला थाने पर लेकर आईं। इस दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में इंस्पेक्टर नीतू तोमर रहस्यमय ढंग से गायब हो गये। उनके गायब होने की सूचना पर हड़कंप मच गया था। जिस पर पुलिस विभाग ने पूछताछ के बाद छोड़े जाने की बात कही थी। 22 सितंबर से अब तक इंस्पेक्टर का पता नहीं लगने पर पत्नी कुसुम ने न्यायालय की शरण ली और मुकदमा दर्ज करने की मांग की थी।
मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रचना ने पीड़िता के प्रार्थना पत्र को स्वीकार करते हुए नगर कोतवाली पुलिस को तत्कालीन महिला थानाध्यक्ष मीरा कुशवाहा और महिला सिपाही के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है। अभियोग नगर कोतवाली में पंजीकृत हो गया है। एसपी सोमेन वर्मा ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। विवेचना की कार्रवाई की जा रही है। लापता इंस्पेक्टर का पता लगाने के लिए पुलिस टीम गठित की गई है।
editor

Recent Posts

50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी।

50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी… Read More

6 days ago

कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता।

कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

6 days ago

दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।

दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।… Read More

7 days ago

2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारियां तेज, सामाजिक समीकरण पर टिकट चयन का जोर।

2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारियां तेज, सामाजिक समीकरण पर टिकट चयन का… Read More

7 days ago

दीपोत्सव में 34 हजार से अधिक स्वयंसेवक, घाटों का होगा विभाजन।

दीपोत्सव में 34 हजार से अधिक स्वयंसेवक, घाटों का होगा विभाजन। अयोध्या। अयोध्या श्रीराम नगरी… Read More

7 days ago

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल पर भाजयुमो निकालेगा विशेष बाइक यात्रा।

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल पर भाजयुमो निकालेगा विशेष बाइक यात्रा। अयोध्या। अयोध्या… Read More

7 days ago