सीएम योगी के अयोध्या दौरे पर व्यापारी विरोध में बंद रखेंगे दुकाने

सीएम योगी के अयोध्या दौरे पर व्यापारी विरोध में बंद रखेंगे दुकाने|

अयोध्या|

सीएम योगी के अयोध्या दौरे के दौरान बाजारों में दुकानों को बंद रहेंगी। दरअसल सड़क चौड़ीकरण में अधिकारियों के रवैया से व्यापारी आक्रोशित हैं।
देर शाम अयोध्या के बाबू बाजार राधा बृजराज मंदिर में व्यापारियों हुई बैठक में दुकानों को बंद रखने का निर्णय लिया है। बैठक में व्यापारियों ने जिला प्रशासन को चेतावनी भी दी है कि अधिकारियों का यह रवैया बंद नहीं किया गया। तो अनिश्चितकालीन बंदी करेंगे। व्यापारियों के इस निर्णय के बाद अधिकारियों के लिए बड़ी चुनौती बन गई है।
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अयोध्या में 6 घंटे से अधिक समय बिताएंगे। इस दौरान निकाय चुनाव संबंधित प्रबुद्ध सम्मेलन में शामिल होंगे। तो वही अयोध्या के चल रहे विकास के कार्यो की भी समीक्षा करेंगे। साथ ही अयोध्या में कल से शुरू हो रहे रामायण मेले का उद्घाटन करने के लिए अयोध्या धाम पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन तैयारी कर रहा है लेकिन व्यापारियों की नाराजगी अब जिला प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती होगी।
अयोध्या में चल रहे चौड़ीकरण कार्य में आज सुबह लगभग 12:00 नया घाट क्षेत्र में कुछ दुकानों को गिराए जाने की कार्रवाई के दौरान अयोध्या के व्यापारियों ने आक्रोश व्यक्त किया और जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। प्रशासन के रवैए को देखते हुए देर शाम व्यापारियों ने बैठक कर आंदोलन की रणनीति को तैयार की है। इस बैठक के दौरान प्रमुख रुप से प्रेमसागर मिश्रा, सुफल चन्द्र मौर्या,बाल कृष्ण वैश्यनन्द कुमार गुप्ता, पंकज गुप्ता नन्द लाल गुप्ता,विनोद श्रीवास्तव, बृजकिशोर पांडेय,शोयब खान,विपिन राय,विनोद पाठक,अवधेश यादव,श्याम सुन्दर, अनिल मोर्या ,आनद कसौधन,अश्वनी गुप्ता आदि व्यापारी शामिल रहे।
editor

Recent Posts

50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी।

50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी… Read More

6 days ago

कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता।

कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

6 days ago

दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।

दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।… Read More

6 days ago

2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारियां तेज, सामाजिक समीकरण पर टिकट चयन का जोर।

2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारियां तेज, सामाजिक समीकरण पर टिकट चयन का… Read More

6 days ago

दीपोत्सव में 34 हजार से अधिक स्वयंसेवक, घाटों का होगा विभाजन।

दीपोत्सव में 34 हजार से अधिक स्वयंसेवक, घाटों का होगा विभाजन। अयोध्या। अयोध्या श्रीराम नगरी… Read More

6 days ago

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल पर भाजयुमो निकालेगा विशेष बाइक यात्रा।

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल पर भाजयुमो निकालेगा विशेष बाइक यात्रा। अयोध्या। अयोध्या… Read More

7 days ago