
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को गोरखपुर में गोरखनाथ पुलिस स्टेशन का उद्घाटन किया। जानकारी के मुताबिक, गोरखनाथ थाना का नवनिर्मित प्रशासनिक भवन, संभवतः प्रदेश का पहला बहुमंजिला थाना है, जो सेंट्रलाइज्ड एयर कंडीशंड है। 17 करोड़ रुपये की लागत से बना गोरखनाथ थाने का प्रशासनिक भवन बेसमेंट, भूतल और तीन मंजिल तक विस्तारित है। इसका बेसमेंट एरिया पार्किंग के लिए है।
भूतल पर फीमेल हेल्पडेस्क, पूछताछ व स्वागत कक्ष, एसएचओ रूम, मालखाना, पुरुष लॉकअप, महिला लॉकअप, शस्त्रागार, कार्यालय, इंट्रोगेशन रूम, मेल-फीमेल टॉयलेट ब्लॉक बनाया गया है। प्रथम तल पर विवेचना कक्ष, सीसीटीएनएस रूम, मीटिंग हाल, फीमेल सब इंस्पेक्टर केबिन व मेल-फीमेल टॉयलेट ब्लॉक स्थित है। द्वितीय तल पर किचेन, मेल सब इंस्पेक्टर केबिन, वाशिंग लॉबी, पैंट्री युक्त डायनिंग हाल तथा मेल-फीमेल टॉयलेट ब्लॉक की सुविधा है। तृतीय तल पर कुल 40 कांस्टेबल की क्षमता वाले तीन अलग-अलग बैरक, मेल सब इंस्पेक्टर केबिन, मेल-फीमेल टॉयलेट ब्लॉक बनाया गया है। एम्स थाना जनपद के नवसृजित थानों में से एक है।
50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी… Read More
कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।… Read More
2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारियां तेज, सामाजिक समीकरण पर टिकट चयन का… Read More
दीपोत्सव में 34 हजार से अधिक स्वयंसेवक, घाटों का होगा विभाजन। अयोध्या। अयोध्या श्रीराम नगरी… Read More
प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल पर भाजयुमो निकालेगा विशेष बाइक यात्रा। अयोध्या। अयोध्या… Read More