गोरखपुर-फैजाबाद खंड सीट से लगातार तीसरी बार जीते BJP के देवेंद्र सिंह, खुशी की लहर।

गोरखपुर-फैजाबाद खंड सीट से लगातार तीसरी बार जीते BJP के देवेंद्र सिंह, खुशी की लहर।

अयोध्या ।

गोरखपुर-फैजाबाद खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी देवेंद्र प्रताप सिंह ने हैट्रिक लगाई है। आठ राउंड तक चली मतगणना में देवेंद्र ने प्रथम वरीयता के मतों में ही जीत के लिए निर्धारित मतों का आंकड़ा प्राप्त कर लिया। उन्होंने अपने निकटम प्रतिद्वंद्वी सपा के करुणा कांत मौर्य को 17 हजार 455 मतों से शिकस्त देते हुए लगातार तीसरी बार जीत दर्ज की।

चौथी बार एमएलसी बने देवेंद्र।

इस जीत के साथ देवेंद्र चौथी बार एमएलसी बने हैं। उन्हें कुल वैध मतों का 51.11 प्रतिशत वोट मिला है जबकि जीत के लिए 50 प्रतिशत से एक अधिक वोट की जरूरत थी। उन्हें कुल 51 हजार 699 वोट मिले जबकि सपा प्रत्याशी को 34 हजार 244 वोट मिले। आठ हजार 65 वोट अवैध घोषित किए गए। जीत दर्ज करने के बाद देवेंद्र ने गोरखनाथ मंदिर पहुंच कर गुरु गोरखनाथ का आशीर्वाद लिया।  मतगणना की प्रक्रिया गुरुवार की सुबह आठ बजे से शुरू हो गई। शाम पांच बजे तक मतों की छंटाई एवं बंडल बनाने का काम किया गया। उसके बाद प्रथम राउंड की मतगणना शुरू हुई। देवेंद्र ने पहले राउंड में ही 4244 मतों से बढ़त बना ली थी। जैसे-जैसे मतगणना के चक्र बढ़ते गए, दोनों प्रत्याशियों के बीच के मतों का अंतर भी बढ़ता गया। सुबह 6.30 बजे आठवां व अंतिम राउंड पूरा होते ही जीत के लिए जरूरी मत भी भाजपा प्रत्याशी की झोली में आ चुके थे। मतगणना के लिए 14 टेबल बनाए गए थे और चार शिफ्ट में 560 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी। कड़ी सुरक्षा के बीच एक लाख नौ हजार 223 मत गिने गए। जीत सुनिश्चित होते ही उनके समर्थक उत्साह से भर गए। देवेंद्र प्रताप 1998 में पहली बार एमएलसी बने थे। इसके बाद 2010, 2017 के चुनाव में भी जीत दर्ज की थी।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago