ऑनलाइन समाचार अयोध्या
⏱️ अपडेट: 04:27 AM IST

साक्षी सिंह आत्महत्या मामले: में एफआईआर दर्ज, तीन लोगों को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT
साक्षी सिंह आत्महत्या मामले में एफआईआर दर्ज, तीन लोगों को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल।
▶
0:59
📌 खबर के मुख्य बिंदु (Key Highlights):
  • ताजा अपडेट: साक्षी सिंह आत्महत्या मामले में एफआईआर दर्ज, तीन लोगों को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल।
  • स्थानीय प्रभाव: घटनाक्रम पर प्रशासन और पुलिस बल की पैनी नजर, स्थिति सामान्य।
  • विस्तृत रिपोर्ट: संपूर्ण विवरण, घटनाक्रम और संबंधित बयानों को नीचे पढ़ें।
साक्षी सिंह आत्महत्या मामले में एफआईआर दर्ज, तीन लोगों को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल।

images 6 - साक्षी सिंह आत्महत्या मामले में एफआईआर दर्ज, तीन लोगों को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल।

अयोध्या।

अयोध्या जिले के मिल्कीपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में युवती की मौत के प्रकरण में पुलिस ने युवती के पिता की तहरीर पर गांव के ही तीन युवक व एक महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जिसमें आत्महत्या के लिए विवश करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस टीम ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया। जहां से जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT

मिली जानकारी के अनुसार थाना कोतवाली इनायत नगर क्षेत्र के मुंगीशपुर गांव निवासी नरसिंह सिंह की बेटी साक्षी सिंह का शव दो दिन पूर्व फांसी से लटकता परिजनों को मिला था। प्रभारी निरीक्षक संदीप सिंह ने युवती का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया था। घटना के बाद मृतका के पिता नरसिंह बहादुर सिंह द्वारा अपने पड़ोसी परिवार के चार लोगों पर आत्महत्या के लिए विवश करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा कायम किए जाने की तहरीर दी गई थी।

तहरीर के आधार पर पुलिस ने ज्ञानेंद्र सिंह, जितेंद्र सिंह पुत्र शिव पूजन सिंह, ज्ञानेंद्र की पत्नी राधा सिंह तथा शिवपूजन सिंह पुत्र भगवती सिंह के खिलाफ धारा 306, 323, 504 व 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई थी। पुलिस को मुखबिर ने सूचना दिया कि जिनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। उसमें से तीन लोग मुर्गी फार्म के पास मौजूद है। जानकारी मिलते ही उपनिरीक्षक ब्रह्म दत्त पाण्डेय कांस्टेबल अनुभव सिंह, सागर सिंह ने मौके पर पहुंचकर गिरफ्तार कर थाने ले आए।

प्रभारी निरीक्षक संदीप सिंह ने बताया कि ज्ञानेंद्र सिंह, जितेंद्र सिंह व शिवपूजन सिंह को गिरफ्तार करके न्यायालय भेजा गया। जहां से जेल भेज दिया गया। वही महिला आरोपी राधा सिंह की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम बनाई गई है। जल्दी ही उन्हें भी गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।

विज्ञापन / ADVERTISEMENT
🛡️ संपादकीय पारदर्शिता एवं तथ्य-जांच नीति:

यह समाचार ऑनलाइन समाचार अयोध्या के अधिकृत संवाददाताओं और आधिकारिक प्रेस विज्ञप्तियों से सत्यापित तथ्यों पर आधारित है। हम निष्पक्ष और सटीक पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

संबंधित खबरें एवं प्रायोजित सामग्री (Recommended)

लिंक क्लिपबोर्ड पर कॉपी हो गया! ✅
विज्ञापन / ADVERTISEMENT