सवा किलो गांजे के साथ गैंगेस्टर गिरफ्तार।

सवा किलो गांजे के साथ गैंगेस्टर गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट के तहत हुआ चालान ।

गैंगस्टर

अयोध्या ।

कैंट थाना पुलिस ने एक गैंगेस्टर को सवा किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। गैंगेस्टर के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर चालान किया है।     कैण्ट थाने के प्रभारी निरीक्षक कृष्ण कुमार मिश्रा ने बताया कि अपराध और अपराधियों पर नियन्त्रण को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत पुलिस टीम ने आज थाना क्षेत्र के बाला सराय नहर के पास से निर्भय सिंह निवासी निकट रोडवेज बस स्टाप सिविल लाइन कोतवाली नगर को गिरफ्तार किया है। जामा तलाशी में उसके पास से 1250 ग्राम गांजा बरामद हुआ है, जिसको लेकर पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत नामजद केस दर्ज करा आरोपी का चालान किया है।  पकडे गये निर्भय के खिलाफ कोतवाली अयोध्या में चोरी, गैगेस्टर एक्ट तथा कोतवाली नगर में आयुध अधिनियम व एनडीपीएस एक्ट के तहत कुल छह मामले पहले से दर्ज मिले हैं।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago