रामनवमी पर श्रद्धालुओं की सुविधा के चलेंगी 120 बसें।

रामनवमी पर श्रद्धालुओं की सुविधा के चलेंगी 120 बसें।

बस स्टैंड

राम_नगरी_अयोध्या।

रामनवमी मेला चल रहा है। नौ दिनों तक चलने वाले मेले में 26 मार्च से श्रद्धालुओं की संख्या में इजाफा होगा। जिसे देखते हुए शासन की ओर से रामनगरी आने वाली बसों के फेरे बढ़ा दिए है। श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए रोडवेज ने कमर कस ली है। रोडवेज के विभिन्न डिपो की 120 बसें श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विभिन्न रूट पर संचालित की जाएगी। जिसके लिए परिवहन निगम ने रूट निर्धारित कर लिया है। निगम की बसें शनिवार से आगामी 30 मार्च तक संचालित होंगी।  चैत्र रामनवमी मेले अयोध्या के मद्देनजर परिवहन निगम परिक्षेत्र की 120 बसें चलाने का खाका तैयार किया गया है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विभिन्न मार्गों पर बसों को संचालित करने के लिए नया घाट को केंद्र बनाया गया है। निगम की तैयारी के मुताबिक सुल्तानपुर डिपो की 15 बसें नया घाट-गोंडा वाया बहराइच बस स्टेशन, पांच बसें नयाघाट से गोंडा बस स्टेशन, अमेठी डिपो की 10 बसें नयाघाट से गोंडा बस स्टेशन, सुल्तानपुर डिपो की 10 बसें नयाघाट से बस्ती बस स्टेशन, अयोध्या डिपो की 30 बसें नयाघाट से भिटरिया वाया लखनऊ तक संचालित होंगी।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

1 week ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

2 weeks ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

2 weeks ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

2 weeks ago