
अंबेडकरनगर में आबकारी अधिनियम में वांछित आरोपी को गिरफ्तार करने में पुलिस द्वारा सफलता प्राप्त की गयी।अपराध पर नियंत्रण व अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने की दिशा में सक्रिय अंबेडकर नगर पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में कार्यवाही करते हुए जलालपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक दर्शन यादव के नेतृत्व में उप निरीक्षक दुर्योधन लाल वर्मा, हेड कांस्टेबल मोहम्मद रईस तथा कांस्टेबल ललित सरोज के साथ क्षेत्र में अभियान चलाते हुए मंगलवार की सुबह लगभग नौ बजे एनडीपीएस एक्ट में वांछित 19 वर्षीय विशाल लोना पुत्र पुत्र करिया लेना निवासी शाहपुर फिरोजपुर थाना कोतवाली जलालपुर को मालीपुर रोड स्थित ब्रह्मलोक मंदिर के पास से गिरफ्तार किया।
तलाशी के दौरान उसके पास से एक किलो 260 ग्राम गांजा बरामद हुआ। कोतवाली प्रभारी दर्शन यादव ने बताया कि आरोपी के ऊपर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
बीकापुर में बाढ़ व जलभराव से मिलेगी मुक्ति, विधायक ने किया डी-वॉटरिंग पंपिंग स्टेशन का… Read More
अयोध्या में बनेगा NSG का रीजनल हब, योगी कैबिनेट ने मिल्कीपुर में 65 एकड़ जमीन… Read More
18 सितंबर को लगेगा विशाल रोजगार मेला, 78 से अधिक कंपनियां देंगी 13 हजार नौकरियां।… Read More
50 बेड आरक्षित, 14 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में तैनात होंगे 135 स्वास्थ्यकर्मी। अयोध्या। अयोध्या श्रीरामनगरी… Read More
कचहरी में बहुमंजिला चैम्बर भवन निर्माण के लिए मुख्यमंत्री से हुई वार्ता। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दीपोत्सव की तैयारियों को समय से पूरा कराने के निर्देश, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर।… Read More