
अयोध्या जिले के पटरंगा थाना क्षेत्र में मंगलवार को सर्पदंश से 16 साल की लड़की की मौत हो गई। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत खण्ड पिपरा मजरे पासिन पुरवा गांव निवासी रामदीन की 16 वर्षीय पुत्री वंदना मंगलवार को घर में झाड़ू लगा रही थी उसी समय अचानक जहरीले सर्प ने डंस लिया। सर्प दंश की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। आनन फानन में परिजन बालिका को इलाज के लिए निकट के ही एक निजी क्लीनिक लेकर जा रहे थे। क्लीनिक पहुंचने से पहले ही रास्ते मे बालिका की मौत हो गई।बालिका की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में मातम छा गया परिजनों का रो रोकर कर बुरा हाल है।
थानाध्यक्ष पटरंगा ओम प्रकाश से बात की गई तो उन्होंने बताया कि इस तरह की किसी घटना की मुझे जानकारी नहीं मिली है।
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More
रात होते ही सोने सा चमकने लगा राम मंदिर का कोना-कोना, अयोध्या के श्रीराम मंदिर… Read More
नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More
दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More
रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More
ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More