अयोध्या उत्तर प्रदेश

अयोध्‍या दीपोत्‍सव के बाद शुरु होगी रामलला के गर्भगृह में स्‍थापना की तैयारी।

CM योगी बोले- अयोध्‍या दीपोत्‍सव के बाद शुरु होगी रामलला के गर्भगृह में स्‍थापना की तैयारी, जलेंगे 21 लाख दीपक।

अयोध्या।

अयोध्या श्रीराम नगरी अयोध्‍या में दो द‍िवसीय दौरे पर पहुंचे सीएम योगी आद‍ित्‍यनाथ ने आज भरत की तपोभूम‍ि भरतकुंड में जनसभा को संबोध‍ित करते हुए कहा क‍ि अब जल्‍द ही श्रीरामलला अपने मंद‍िर में व‍िराजेंगे। अयोध्‍या दीपोत्‍सव के बाद द‍िव्‍य राम मंद‍िर के गर्भगृह में श्रीरामलला की स्‍थापना के ल‍िए तैयार‍ियां शुरु कर दी जाएंगी। जनवरी 2024 में पीएम मोदी मंद‍िर का शुभारंभ करेंगे। मंद‍िर न‍िर्माण का कार्य बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है। इस दीपोत्‍सव अयोध्‍या में 21 लाख दीपक जलाए जाएंगे। राम की द‍िव्‍य नगरी अयोध्‍या का वैभव पूरी दुन‍िया देखेगी।

गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भरतकुंड में थे। उन्होंने कहा कि अगले वर्ष श्रीरामलला 500 वर्षों के बाद अपने भव्य भवन में विराजमान होंगे। अयोध्या के महत्व जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि जिन्हें अयोध्या में जन्म नहीं मिला वह कामना करते हैं कि अयोध्या में जन्म मिले। कहा, पहले जो लोग अयोध्या का नाम लेने और आने से कतराते थे अब वह भी अयोध्या आकर मुग्ध हैं।

बीती रात करीब 12 बजे तक अयोध्या की निर्माणाधीन परियोजनाओं का भ्रमण करने के उपरांत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रामनगरी के विकास के प्रति आश्वस्त दिखे। उन्होंने अयोध्या के बदलते परिदृश्य का भी उल्लेख किया। कहा, अयोध्या के पुनर्निर्माण से लोगों को थोड़ी परेशानी हो सकती है लेकिन अगले पांच-छह महीने में अयोध्या दुनिया की सुंदर नगरियों में शुमार होगी। मुख्यमंत्री ने भगवान राम के अनुज महात्मा भरत की तपस्थली के विकास की भी घोषणा की।

editor

Recent Posts

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत। अयोध्या। अयोध्या पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे… Read More

7 days ago

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी

नौकरी और आवास दिलाने के नाम पर 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी। अयोध्या। अयोध्या जिले… Read More

1 week ago

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात होगा पुलिसकर्मी।

दुर्गा पूजा व विसर्जन को लेकर कोतवाली में अहम बैठक, हर प्रतिमा स्थल पर तैनात… Read More

1 week ago

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख।

रौनाही में हिना बिस्कुट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर… Read More

1 week ago

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।

ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक फिसली, 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत। अयोध्या। अयोध्या… Read More

1 week ago